[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Seema Haider: सीमा हैदर को छोड़ना होगा भारत, क्या कटेगा वापसी का टिकट? पाकिस्तानी भाभी का भविष्य अधर में

Seema Haider: सीमा हैदर को छोड़ना होगा भारत, क्या कटेगा वापसी का टिकट? पाकिस्तानी भाभी का भविष्य अधर में

0
Seema Haider: सीमा हैदर को छोड़ना होगा भारत, क्या कटेगा वापसी का टिकट? पाकिस्तानी भाभी का भविष्य अधर में
Seema Haider will leave India

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने जो कड़े कदम उठाए हैं, उसके बाद नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर अचानक चर्चा में आ गई है. सवाल उठने लगा है कि सरकार के सार्क वीजा रद्द करने के फैसले के बाद क्या सीमा हैदर को भी 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा? दरअसल पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर 2023 में नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश की थी और अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ दिल्ली में रह रही है. पब्जी खेलते-खेलते दोनों में प्यार हुआ और सीमा भारत आ गई.

सीमा हैदर पर क्या होगा असर?

भारत सरकार ने जो फैसला लिया है, उसके अनुसार भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को जो वैध वीजा लेकर रह रहे हैं, उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड़ना होगा. जानकारों का कहना है कि सरकार के फैसले के बाद सीमा को भी देश छोड़ना पड़ सकता है, लेकिन उसे इसलिए राहत मिल सकती है, क्योंकि उसके पास कोई वीजा नहीं है और उसका मामला अभी कोर्ट में है. इसके अलावा राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वो क्या फैसला लेता है.

सोशल मीडिया में हो रही सीमा हैदर का पाकिस्तान भेजने की मांग

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद देश में गुस्से की लहर है. भारत सरकार के सार्क वीजा रद्द करने के फैसले के बाद सोशल मीडिया में सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग उठने लगी है. हालांकि कुछ यूजर ये पूछ रहे हैं कि सीमा हैदर का भविष्य क्या होगा? सौरभ नाम एक यूजर ने पूछा, “भारत सरकार ने पाकिस्तानी अधिकारियों को अपना सामान समेटकर चले जाने को कहा है, तो क्या सीमा हैदर को भी वापसी का टिकट नहीं बुक कर लेना चाहिए? या फिर प्यार ही नई कूटनीतिक छूट है?” एक ने तो यह भी पूछ लिया कि सीमा हैदर अकेले पाकिस्तान जाएंगी या अपने पति सचिन के साथ?

सरकार ने क्या लिया फैसला?

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए पाकिस्तान से सिंधु जल संधि समाप्त कर लिया. साथ ही अटारी चेकपोस्ट को बंद कर दिया, जिसके बाद वैध वीजा लेकर भारत आए पाकिस्तानियों को 1 मई तक वापस लौटना होगा. पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति रद्द कर दी गई है. जिसके बाद भारत में जो पाकिस्तानी रह रहे हैं, उन्हें 48 घंटों के अंदर भारत छोड़ना होगा.

Previous article Jharkhand Ka Mausam: मौसम विभाग से आयी राहत भरी खबर, झारखंड में 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान
Next article Free Coaching: ‘साथी’ बना स्टूडेंट्स का सच्चा दोस्त! JEE और NEET की फ्री कोचिंग, नया बैच इस दिन से
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel