[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Video: दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसी कार, घूमती रही 5 मिनट तक

Video: दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसी कार, घूमती रही 5 मिनट तक

0
Video: दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसी कार, घूमती रही 5 मिनट तक
दिल्ली विधानसभा परिसर की तस्वीर (Photo: ANI)

Video: एक चश्मदीद ने बताया कि उसने एक सफेद कार को देखा, जो सीधे गेट को टक्कर मारते हुए दिल्ली विधानसभा के अंदर घुस गई. कार करीब 5 मिनट तक अंदर घूमती रही. जैसे ही सुरक्षाकर्मी उसकी तरफ दौड़े, ड्राइवर ने गाड़ी तेजी से बाहर निकाल ली.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली विधानसभा परिसर में यूपी नंबर की एक कार जबरदस्ती गेट नंबर 2 तोड़कर अंदर घुस गई. ड्राइवर ने वहां एक गुलदस्ता रखा और तुरंत निकल गया. घटना के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस अब उस कार और ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक: गेट तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश ड्राइवर बुके रखकर फरार

 गंभीर सुरक्षा चूक हुई विधानसभा की सुरक्षा में

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सोमवार दोपहर दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. एक नकाबपोश शख्स कार लेकर जबरदस्ती अंदर घुस गया. बताया जा रहा है कि वह विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के ऑफिस की तरफ गया और पोर्च के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस निकल गया. इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं और अधिकारी इसे गंभीर सुरक्षा चूक मान रहे हैं.

विधानसभा को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में खत्म हुए विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उसे बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं. ऐसे में इस पूरे मामले ने सुरक्षा को लेकर चिंता और भी बढ़ा दी है.

Previous article ड्रॉप लेने से पहले जान लें, CBSE में अगले साल कौन-सा सिलेबस होगा लागू
Next article तुला राशिफल 06 अप्रैल 2026: रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकियां, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel