[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Schools Closed Today : अचानक स्कूल किए गए बंद

Schools Closed Today : अचानक स्कूल किए गए बंद

0
Schools Closed Today : अचानक स्कूल किए गए बंद
सांकेतिक तस्वीर

Schools Closed Today : उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण मंगलवार को रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद हैं. भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है. छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया है. आज यानी 1 जुलाई को आंगनवाड़ी भी बंद रहेंगी. इसके अलावा चमोली और उत्तरकाशी में भी स्कूल बंद रहेंगे.

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर से शुरू

उत्तराखंड में अधिकतर स्थानों पर बारिश कम होने के साथ सोमवार को चारधाम यात्रा फिर से शुरू हो गई. हालांकि, अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है. मौसम विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दिए जाने के बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर एक दिन के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई थी, जिसे सोमवार को फिर से शुरू कर दिया गया.

सात निर्माण श्रमिकों की तलाश जारी

इस बीच बचाव दल लगातार दूसरे दिन सोमवार को यमुनोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन और बादल फटने के बाद लापता हुए सात निर्माण श्रमिकों की तलाश करने में लगा रहा. उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और जिला प्रशासन की टीम लापता श्रमिकों की तलाश में यमुना नदी और भूस्खलन के मलबे में तलाश कर रही हैं. रविवार को तड़के बादल फटने से हुए भूस्खलन में शिविर के ध्वस्त होने के बाद नौ श्रमिक लापता हो गए. दो श्रमिकों के शव रविवार को बरामद किए गए. ये श्रमिक होटल के निर्माण में लगे थे.

Previous article People Born in July: जुलाई में जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानिए स्वभाव, खूबियां और कमजोरियां
Next article भारतीय टीम में है दूसरा शेन वॉर्न, जिसे ग्रेग चैपल ने बताया वर्तमान क्रिकेट में कलाई का बेस्ट स्पिनर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel