[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National School Holidays : अब सीधे 7 मार्च को खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

School Holidays : अब सीधे 7 मार्च को खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

0
School Holidays : अब सीधे 7 मार्च को खुलेंगे स्कूल, जानें वजह
स्कूल की सांकेतिक तस्वीर

School Holidays : जम्मू-कश्मीर सरकार ने खराब मौसम की वजह से घाटी और जम्मू संभाग के विंटर जोन वाले इलाकों के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. अब स्कूल 1 मार्च 2025 की जगह 7 मार्च 2025 को खुलेंगे. स्कूल/उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा समाज कल्याण मंत्री सकीना इटू ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा–घाटी में मौजूदा मौसम की स्थिति के मद्देनजर, उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के स्कूल अब 7 मार्च 2025 को फिर से खुलेंगे.”

अब स्कूल 7 मार्च 2025 से खुलेंगे

सरकार के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “सरकारी आदेश संख्या 521-जेके (शिक्षा) 2024 दिनांक 06.12.2024 के तहत कश्मीर संभाग तथा जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों के उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी सरकारी/निजी स्कूलों के लिए घोषित विंटर वेकेशन को बढ़ाने का फैसला लिया गया है. छुट्टियां 6 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है. अब स्कूल 1 मार्च 2025 के बजाय 7 मार्च 2025 को फिर से खुलेंगे.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 5 से 12 तक के लिए विंटर वेकेशन 16 दिसंबर 2024 से शुरू हुए थे. छुट्टियां शुरू में 28 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाले थे, 1 मार्च को स्कूल फिर से खुलने वाले थे. हालांकि, प्रतिकूल मौसम के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है.

School Holidays
School holidays : अब सीधे 7 मार्च को खुलेंगे स्कूल, जानें वजह 3

कश्मीर में रेल, हवाई और सड़क संपर्क प्रभावित

कश्मीर में बर्फबारी के कारण शुक्रवार को रेल, हवाई और सड़क संपर्क प्रभावित हुआ. अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और चट्टानी पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आईं. मैदानी इलाकों में जहां बारिश हुई, वहीं गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों समेत घाटी के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी स्तर का बर्फबारी देखने को मिली.  इस बीच, श्रीनगर में हल्का हिमपात हुआ.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:Mughal Harem Stories : हिंदू रानियां राजनीतिक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान

Previous article बिहार के इस रेलवे सेक्शन में बड़ा बदलाव, 4-5 मार्च को कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट बदले
Next article Chanakya Niti: इन जगहों पर धन खर्च करने में न दिखाएं कंजूसी, कभी नहीं खाली होगी आपकी तिजोरी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel