[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National School Holiday : अचानक स्कूल-कॉलेज क्यों किए गए बंद? जानें यहां

School Holiday : अचानक स्कूल-कॉलेज क्यों किए गए बंद? जानें यहां

0
School Holiday : अचानक स्कूल-कॉलेज क्यों किए गए बंद? जानें यहां
स्कूल-कॉलेज क्यों किए गए बंद? जानें (Photo: AI)

School Holiday : चक्रवात दित्वा से होने वाली भारी बारिश की चेतावनी की वजह से चेन्नई, तिरुवल्लुर और कांचीपुरम जिलों में 2 दिसंबर को यानी आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद किए गए हैं. प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है. जिला प्रशासन की ओर से यह फैसला सोमवार देर रात एहतियात के तौर पर लिया गया.

मौसम को लेकर जारी अलर्ट को देखते हुए छुट्टी की घोषणा

चेन्नई की जिला कलेक्टर रोशनी सिद्धार्थ जगडे ने मौसम को लेकर जारी अलर्ट को देखते हुए 2 दिसंबर को सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है. इसी तरह तिरुवल्लुर और कांचीपुरम के जिला कलेक्टरों ने भी अपने जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि तेज बारिश और जलभराव की आशंका के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह छुट्टी घोषित की गई है.

बिना जरूरत यात्रा न करने की अपील

अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने, बिना जरूरत यात्रा न करने और राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन एजेंसियों द्वारा जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन करने की अपील की है. तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री के. के. एस. एस. आर. रामचंद्रन ने रविवार को बताया कि चक्रवात से हुई बारिश से जुड़े हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: Ditwah करेगा तबाह! मौसम विभाग ने जारी किया इन राज्यों में अलर्ट

श्रीलंका में चक्रवात ने मचाई तबाही

श्रीलंका में अब तक 334 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. चक्रवात के बाद कोलंबो समेत कई हिस्सों में बाढ़ का पानी बढ़ने से हालात गंभीर हैं और राहत कार्य जारी है. इसी बीच भारत ने सोमवार को ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत 53 टन राहत सामग्री श्रीलंका भेजी है, ताकि चक्रवात से हुए भारी नुकसान के बाद वहां की मदद की जा सके.

Thumb 002 3
School holiday : अचानक स्कूल-कॉलेज क्यों किए गए बंद? जानें यहां 3
Previous article Bihar Vidhansabha Session 2025: आज अनंत सिंह समेत 7 विधायक लेंगे शपथ, प्रेम कुमार का स्पीकर बनना तय
Next article Petrol Diesel Price Today: आसमान छू रहीं पेट्रोल-डीजल की प्राइस, देखें आपके शहर में क्या है नया भाव
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel