[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National School Holiday : 20 दिसंबर तक स्कूल बंद, जानें वजह

School Holiday : 20 दिसंबर तक स्कूल बंद, जानें वजह

0
School Holiday : 20 दिसंबर तक स्कूल बंद, जानें वजह
बरेली में स्कूल बंद (Photo: AI)

School Holiday : उत्तर प्रदेश के बरेली में पिछले दो दिनों से घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन स्कूल बंद करने का फैसला लिया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता के अनुसार कड़ाके की ठंड और लगातार कोहरे के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 18 से 20 दिसंबर तक बंद रहेंगे.

आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह फैसला जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर लिया गया है. आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, जिन स्कूलों में परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार इम्तिहान करा सकते हैं. बरेली और आसपास के इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं. बुधवार को भी सूरज के दर्शन नहीं हुए. बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है और दृश्यता कम होने की वजह से यातायात भी धीमा हो गया है.

अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

मंगलवार का दिन पिछले 10 सालों में जिले का सबसे ठंडा दिन रहा और अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें : Yamuna Expressway Accident: यूपी में घने कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकराए, 13 की मौत, सीएम योगी ने मुआवजे की घोषणा की

उत्तर प्रदेश शीतलहर की चपेट में

उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में बुधवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिला, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 20 से अधिक जिलों को येलो अलर्ट में रखा गया है और लोगों को गुरुवार तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Previous article Bihar News: तेलहन प्रसंस्करण का हब बनेगा सीतामढ़ी, 10 टन क्षमता वाले दो मिल होगी स्थापित
Next article Dahi Tadka Sandwich: मिनटों में ऐसे बनाएं कुरकुरी दही तड़का सैंडविच, ब्रेकफास्ट के लिए सुपर सिंपल रेसिपी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel