[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National School Holiday : 25 नवंबर को स्कूल बंद, रहेगी छुट्टी, जानें वजह

School Holiday : 25 नवंबर को स्कूल बंद, रहेगी छुट्टी, जानें वजह

0
School Holiday : 25 नवंबर को स्कूल बंद, रहेगी छुट्टी, जानें वजह
25 नवंबर को स्कूल बंद (Photo: AI)

School Holiday : दिल्ली सरकार ने सिख गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी दिवस 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से यह जानकारी  दी गई है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा– दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस के पावन अवसर पर 25 नवंबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गुरु साहिब के साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे. मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के इस पावन अवसर पर दिल्ली उनके अमर संदेश को एक बार फिर समय के शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए पूर्णतः तैयार है.

सरकारी और निजी स्कूलों में रहेगी छुट्टी

सार्वजनिक अवकाश का मतलब है कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में भी इस दिन छुट्टी रहेगी.

23, 24 और 25 नवंबर को ऐतिहासिक लाल किले पर आप सभी आमंत्रित : सीएम रेखा गुप्ता

सीएम ने कहा कि लाल किले पर आयोजित यह भव्य तीन दिवसीय समागम इतिहास का स्मरण है और हमारी राष्ट्रीय चेतना और मानवीय मूल्यों के प्रति अटूट संकल्प का भी प्रतीक है. आइए, हम सब मिलकर गुरु साहिब को नमन करें जिन्होंने सम्पूर्ण मानवता को यह सिखाया कि सत्य की रक्षा ही सबसे बड़ा साहस है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आध्यात्मिक यात्रा में सहभागी बनने के लिए 23, 24 और 25 नवंबर को ऐतिहासिक लाल किले पर आप सभी आमंत्रित हैं.

यह भी पढ़ें : Public Holiday: 25 नवंबर को स्कूल–कॉलेज बंद, ऑफिस में भी छुट्टी, जानें वजह

दस गुरुओं में से नौवें गुरु थे गुरु तेग बहादुर जी

गुरु तेग बहादुर जी सिखों के दस गुरुओं में से नौवें गुरु थे. वे महान संत, विचारक और धार्मिक स्वतंत्रता के रक्षक माने जाते हैं. उनका जीवन साहस, त्याग और मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा. गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस उनकी शहादत और उनके उपदेशों को याद करने का दिन है. उन्होंने लोगों के अधिकारों और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए.

Previous article CBSE Board Sample Paper 2026: मैप से आएगा 1 जरूरी सवाल, देखें पॉलिटिकल साइंस का सैंपल पेपर
Next article Sunday Rules: रविवार को क्या नहीं खरीदना चाहिए? जानिए वो चीजें जो घर ला सकती हैं परेशानी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel