[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National School Holiday : 24 नवंबर को स्कूल बंद, रहेगी छुट्टी, जानें वजह

School Holiday : 24 नवंबर को स्कूल बंद, रहेगी छुट्टी, जानें वजह

0
School Holiday : 24 नवंबर को स्कूल बंद, रहेगी छुट्टी, जानें वजह
24 नवंबर को स्कूल बंद (Photo: AI)

School Holiday : दशहरा और दिवाली की लंबी छुट्टी के बाद नवंबर में स्कूल, कॉलेज फिर से खुल गए. अब लोगों को अगली छुट्टी का इंतजार है. 24 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा. इस मौके पर अवकाश घोषित किया गया है. यूपी सरकार के कैलेंडर में इस छुट्टी का जिक्र है. इस दिन गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में भी इस दिन छुट्टी रहेगी. लोग इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर के बलिदान को याद करेंगे.

शहीदी दिवस पर सभी शैक्षणिक संस्थानों में न तो क्लास लगेंगी और न ही अन्य काम होंगे. 24 नवंबर सोमवार को छुट्टी होने से छात्रों को लगातार दो दिन आराम मिलेगा, क्योंकि 23 नवंबर रविवार है. इस दिन साप्ताहिक अवकाश रहता है. इस तरह स्कूल दो दिन बंद रहेंगे. basiceducation.up.gov.in में शहीदी दिवस की छुट्टी में जानकारी  दी गई है.

Up School Holiday
School holiday : 24 नवंबर को स्कूल बंद, रहेगी छुट्टी, जानें वजह 3

24 नवंबर को निर्बन्धित अवकाश

basiceducation.up.gov.in में 24 नवंबर को निर्बन्धित अवकाश दिया गया है. इसमें लिखा गया है कि शहीदी दिवस के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी.

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस हर साल मनाया जाता है. 1675 में उन्होंने धर्म, मानवता और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था. औरंगजेब द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर उन्हें मृत्युदंड दिया गया. यह दिन उनके साहस और बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है.

दिसंबर में कितनी छुट्टी रहेगी?

दिसंबर में भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी. 25 दिसंबर को क्रिसमस है जिसकी वजह से स्कूल बंद रहेंगे. इसी दौरान शीतकालीन अवकाश रहेगा. इसके अलावा ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन छुट्टी को लेकर निर्णय कर सकता है. यानी दिसंबर में भी बच्चों को लंबा आराम मिलेगा.

Previous article 200MP कैमरा और प्रो-लेवल Teleconverter किट के साथ इस दिन धमाल मचाने आ रहा है Vivo X300 Series, जानिए इसके दमदार फीचर्स
Next article Kundli Matching In Marriage: करना चाहते हैं बिना कुंडली मिलान करवाए शादी, तो जान लें बाद में हो सकती हैं क्या परेशानियां
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel