[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National School Holiday : 17 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी दिवाली की छुट्टी, इस बार मिला लंबा हॉलीडे

School Holiday : 17 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी दिवाली की छुट्टी, इस बार मिला लंबा हॉलीडे

0
School Holiday : 17 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी दिवाली की छुट्टी, इस बार मिला लंबा हॉलीडे
दिवाली में कब बंद रहेंगे स्कूल (Photo:AI)

School Holiday : अक्टूबर 2025 में हरियाणा के स्कूलों में कई छुट्टियां रहने वालीं हैं, क्योंकि इस महीने कई त्योहार हैं. गांधी जयंती, दशहरा, वाल्मीकि जयंती जैसी छुट्टियां को खत्म हो चुकीं हैं लेकिन इसके बाद भी कई त्योहार आने वाले हैं जब स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. इनमें करवाचौथ, दिवाली, विश्वकर्मा जयंती, छठ पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती जैसे प्रमुख त्यौहार शामिल हैं. इन सरकारी छुट्टियों के अलावा, विभिन्न जिलों के स्कूल अपने-अपने दिवाली अवकाश की तारीखें भी घोषित करेंगे. यह जानकारी छात्रों के अलावा अभिभावकों के लिए भी उपयोगी है ताकि वे अक्टूबर माह की सभी छुट्टियों और त्योहारों की पूरी सूची से अपडेट रह सकें. आइए आपको बताते हैं कि किन–किन तारीखों को स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है.

महार्षि वाल्मीकि जयंती पर स्कूल बंद

आधिकारिक छुट्टी सूची के अनुसार, 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को यानी आज, हरियाणा में महार्षि वाल्मीकि जयंती और महाराजा अजमिध जयंती के अवसर पर अवकाश है. इस दिन राज्यभर के स्कूल बंद हैं. खास तौर पर वाल्मीकि जयंती धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है.

हरियाणा में दिवाली की छुट्टी कब है? (Diwali Holiday in Haryana Schools 2025)

हरियाणा में दिवाली 2025 की आधिकारिक छुट्टी 20 अक्टूबर (सोमवार) को होगी, लेकिन कई स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां इससे पहले और बाद तक रहेंगी. गुरुग्राम के कुछ स्कूल 17 अक्टूबर (शुक्रवार) से 26 अक्टूबर (सोमवार) तक बंद रहेंगे. वहीं, फरीदाबाद के प्राइवेट स्कूलों ने 19 अक्टूबर (रविवार) से 23 अक्टूबर (गुरुवार) तक दिवाली अवकाश की घोषणा की है. इससे छात्रों को त्योहार का मजा लेने का ज्यादा टाइम मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें : School Holiday : दिवाली और छठ की छुट्टी कब रहेंगी स्कूलों में? जान लें यहां

विभिन्न जिलों और स्कूलों में अलग हो सकती है छुट्टी की तारीख

हरियाणा सरकार के 2025 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार ये छुट्टियां निर्धारित की गई हैं, लेकिन विभिन्न जिलों और स्कूलों में प्रबंधन के अनुसार छुट्टियों की तारीख अलग हो सकती हैं. इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने स्कूलों द्वारा जारी अवकाश सूचनाओं के बारे में पता कर लें ताकि छुट्टियों और स्कूल खुलने की तारीख को लेकर किसी तरह का कन्फ्यूजन न हो.

Previous article Karwa Chauth Bichhiya Design: इस करवा चौथ पहनें ये लेटेस्ट बिछिया, पारंपरिक लुक में दिखें बेहद खूबसूरत
Next article Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज संग रिश्ते पर अशनूर कौर के पेरेंट्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘उनकी बॉन्डिंग काफी प्योर और ईमानदार है’
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel