[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National School Holiday : शनिवार के बाद 8 दिन स्कूल रहेंगे बंद, बच्चों के बीच खुशी की लहर

School Holiday : शनिवार के बाद 8 दिन स्कूल रहेंगे बंद, बच्चों के बीच खुशी की लहर

0
School Holiday : शनिवार के बाद 8 दिन स्कूल रहेंगे बंद, बच्चों के बीच खुशी की लहर
छत्तीसगढ़ में स्कूल की छुट्टियां (Photo: AI)

School Holiday : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शीतकालीन छुट्टियों का नोटिफिकेशन कुछ महीने पहले जारी किया था. जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक रहेगा. इस अवधि में विद्यार्थियों को कुल 06 दिन की छुट्टी मिलेगी.

यदि गौर किया जाए तो 22 दिसंबर को सोमवार पड़ रहा है. इससे पहले स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इसी तरह 27 दिसंबर को शनिवार पड़ रहा है उसके बाद भी साप्ताहिक अवकाश रविवार होगा. यानी स्कूल सोमवार से खुलेंगे. कुल मिलाकर देखा जाए तो स्कूलों में 8 दिन की छुट्टी रहेगी. बच्चे अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.

शीतकालीन छुट्टी में बच्चे परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं बाहर

शीतकालीन छुट्टी बच्चों के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छा समय होती है. इस दौरान स्कूल बंद रहते हैं और बच्चे बिना टेंशन के परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. ठंड के मौसम में पहाड़ी इलाके, ऐतिहासिक स्थल और धार्मिक स्थान घूमने का अलग ही आनंद होता है. यात्रा से बच्चों को नई जगहों, संस्कृतियों और परंपराओं के बारे में सीखने का मौका मिलता है. परिवार के साथ घूमने से आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत होता है. शीतकालीन छुट्टी की यात्राएं बच्चों की यादों में हमेशा खास बनकर रहती हैं.

यह भी पढ़ें : School Holiday : 20 दिसंबर तक स्कूल बंद, जानें वजह

ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख घोषित

इसके अलावा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख घोषित कर दी हैं. नए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 01 मई से 15 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. इस अवधि में सभी विद्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. सरकारी हो या प्राइवेट स्कूल…दोनों  ही में बच्चों को छुट्टी दी जाएगी. इस दौरान भी बच्चे अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे.

Previous article Numerology: जोखिम लेने से नहीं डरते इस मूलांक के लोग, आर्थिक तंगी रहती है इनसे दूर, धन से भरा रहता है घर 
Next article Bihar Jeevika Answer Key 2025 OUT: बिहार जीविका आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड 
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel