[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National School Holiday : छत्तीसगढ़ में 24 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी, जानें कारण

School Holiday : छत्तीसगढ़ में 24 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी, जानें कारण

0
School Holiday : छत्तीसगढ़ में 24 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी, जानें कारण
सांकेतिक तस्वीर

School Holiday : जुलाई का महीना चल रहा है. इस महीने कई छुटियां स्कूलों में होने वाली है. हालांकि आधा महीना से ज्यादा पार कर गया है लेकिन अभी भी कुछ छुट्टियां बची हुई हैं. जी हां…छत्तीसगढ़ में जुलाई 2025 की एक खास छुट्टी हरेली तिहार है, जो 24 जुलाई (गुरुवार) को पड़ेगी. यह राज्य सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश है. इस दिन कृषि यंत्रों की पूजा की जाती है और ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक लोग पारंपरिक तरीके से उत्सव मनाते हैं. राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी रहती है.

मुहर्रम और गुरु पूर्णिमा पर रही छुट्टी

छत्तीसगढ़ में जुलाई के दो महत्वपूर्ण पर्व मुहर्रम और गुरु पूर्णिमा पर स्कूलों की छुट्टी थी. छत्तीसगढ़ सरकार इस दिन आमतौर पर अवकाश घोषित करती है. गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई गई. यह पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण होता है. कई स्कूलों में इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जबकि कुछ विद्यालयों में पूर्ण अवकाश भी घोषित किया जाता है.

रेनी डे घोषित किए जा सकते हैं

छत्तीसगढ़ में जुलाई का महीना आमतौर पर भारी बारिश का होता है. यदि मौसम अधिक बिगड़ता है या बिजली गिरने की चेतावनी जारी होती है, तो कई बार स्कूलों में रेनी डे घोषित कर छुट्टी दी जाती है. यह निर्णय जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिहाज से लिया जाता है. विशेष रूप से बस्तर, सरगुजा, कोरिया जैसे इलाकों में पहले भी ऐसा हो चुका है, जहां अचानक मौसम बिगड़ने पर स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. यह विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है.

Previous article Saiyaara रिलीज के बाद अहान पांडे ने किया पोस्ट, कहा- हम आपसे हमेशा-हमेशा प्यार करते रहेंगे
Next article Sawan 2025: दिल की धड़कने और चेहरे से पता चलेगा कांवरियों की संख्या, बिहार में यहां लगी मशीनें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel