[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National School College Closed: भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में स्कूल-कॉलेज बंद

School College Closed: भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में स्कूल-कॉलेज बंद

0
School College Closed: भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में स्कूल-कॉलेज बंद
tensions between India and Pakistan

School College Closed: जम्मू-कश्मीर सरकार ने एहतियात के तौर पर केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को दो दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया. शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने बताया, “जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे.” यह फैसला पाकिस्तानी अटैक को देखते हुए लिया गया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत ने गुरुवार रात जम्मू, पठानकोट और उधमपुर स्थित सैन्य स्टेशनों सहित विभिन्न प्रमुख भारतीय प्रतिष्ठानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल कर दिया.

पंजाब में अगले तीन दिन तक स्कूल-कॉलेज बंद

पंजाब सरकार ने राज्य में अगले तीन दिनों के लिए शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “स्थिति को देखते हुए यह आदेश दिया जाता है कि पूरे पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय अगले तीन दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे.”

राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, स्कूल बंद

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उपजे हालात के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में तैनात प्रशासनिक और पुलिस तथा चिकित्साकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. एहतियात के तौर पर गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में स्कूल बंद हैं। ये जिले भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित हैं. राज्य में पुलिस, चिकित्सक और पैरामेडिकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है.

नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

भारत-पाकिस्तानी हमले के बीच नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. परामर्श में आम नागरिकों को किसी भी अफवाह फैलाने वाले की सूचना पुलिस को देने के लिए लाउडस्पीकर, सत्यापित व्हाट्सएप ग्रुप, पंचायत घोषणा और रेडियो प्रसारण जैसे आधिकारिक संचार चैनलों पर ही निर्भर रहने के लिए कहा गया है. परामर्श के तहत निवासियों को सलाह दी गई है कि वे पहचान पत्र और राशन कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज़ों को एक ही आसानी से सुलभ बैग में पैक करके रखें और आस-पास के सुरक्षित क्षेत्रों या सामुदायिक भवनों से खुद को परिचित करें.

Previous article 48 घंटे में दो नवजातों की मौत से हड़कंप, प्रशासन ने बैठायी जांच
Next article पाकिस्तान को मिला करारा जवाब, बठिंडा और जालंधर में किए ड्रोन ध्वस्त
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel