[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National School Closed : क्लास 1 से 12 तक के बच्चों की छुट्टी

School Closed : क्लास 1 से 12 तक के बच्चों की छुट्टी

0
School Closed : क्लास 1 से 12 तक के बच्चों की छुट्टी
सांकेतिक तस्वीर

School Closed : मौसम विभाग, देहरादून ने 38 जून को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. आपदा प्रबंधन के तहत सरकार ने राज्य में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है जिससे बच्चों को परेशानी न हो. भारी बारिश की वजह से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. यदि आप उत्तराखंड से हैं, तो सतर्क रहें और इस जानकारी को अपने आसपास के लोगों तक जरूर पहुंचाएं. आपदा प्रबंधन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा ‘कि प्रदेश में सरकारी/ गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे’

हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में स्कूलों में छुट्टी

मौसम विभाग ने रविवार शाम को जारी चेतावनी में कहा है कि सोमवार शाम तक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और शिमला में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कुल्लू और चंबा जिलों में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को स्कूल बंद रखे जाएं.

स्थानीय मौसम कार्यालय ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है और पांच जुलाई तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है. इसके अलावा, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों के हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश संबंधी घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोग लापता हैं.

Previous article गजब! PBKS के स्टार ने एक हफ्ते में जीता लगातार चौथा POTM, IPL 2025 में जिसे किया रिप्लेस, उसी की कप्तानी में रचा इतिहास
Next article बंद कमरा, झूमते अंकल! वायरल हुआ ‘डांसिंग चचा’ का फिल्मी अंदाज
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel