[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti : पीएम मोदी ने कहा- ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जल्द लागू करने का प्रयास

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti : पीएम मोदी ने कहा- ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जल्द लागू करने का प्रयास

0
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti : पीएम मोदी ने कहा- ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जल्द लागू करने का प्रयास

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसकी तस्वीर सामने आई है.

‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल भारत की एकता और अखंडता के लिए अभूतपूर्व रहे हैं. वर्तमान सरकार के हर काम, हर मिशन में राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई देती है. सच्चे भारतीय होने के नाते, यह हमारा कर्तव्य है कि हम राष्ट्रीय एकता की दिशा में की गई कोशिश का उत्साह और ऊर्जा के साथ जश्न मनाएं, नए संकल्पों, आशाओं और उत्साह को मजबूत करें. यही सच्चा उत्सव है. उन्होंने कहा कि भारत की भाषाओं को बढ़ावा देकर हम एकता के बंधन को मजबूत करते हैं. नई शिक्षा नीति इसका ज्वलंत उदाहरण है, जिसे राष्ट्र ने गर्व के साथ अपनाया है.

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जल्द लागू करने का प्रयास : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश अगले 2 वर्षों तक पटेल की 150वीं जयंती मनाएगा. हमारा देश ‘एक राष्ट्र, एक धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता’ के कार्यान्वयन की ओर अग्रसर है, जो हमारे देश को मजबूत बनाएगी. हम ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पहल को लागू करने का प्रयास कर रहे हैं. इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि 70 साल में पहली बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने संविधान की शपथ ली है. पिछले 10 वर्षों में सरकार के प्रयासों के कारण नक्सलवाद भारत में अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है.

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म-जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन है. राष्ट्र की एकता और संप्रभुता की रक्षा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी. उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और अन्य गणमान्य लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. दिल्ली के पटेल चौक पर देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री की प्रतिमा पर फूल चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंदी संजय कुमार तथा बीजेपी नेता सांसद बांसुरी स्वराज ने भी पटेल चौक पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Read Also : जयंती विशेष : भारत की मजबूत नींव के निर्माता थे सरदार पटेल

पटेल को ‘‘भारत के लौह पुरुष’’ के रूप में किया जाता है याद

सरदार पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. गुजरात के नडियाड में 1875 में जन्मे पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण नायक रहे. असाधारण नेतृत्व और राष्ट्रीय एकीकरण की अडिग प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध पटेल को ‘‘भारत के लौह पुरुष’’ के रूप में याद किया जाता है. राष्ट्रीय एकता दिवस विभिन्न रियासतों के भारत में विलय करने में पटेल के प्रयासों की याद दिलाता है और भारत के लोगों में एकजुटता की भावना को बढ़ावा देता है.
(इनपुट पीटीआई)

Previous article ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया…. रउए आसरा हमार… दिल्ली AIIMS से शारदा सिन्हा ने जारी किया अपना नया छठ गीत
Next article काफी मान-मनौव्वल के बाद हुई थी सांसद पप्पू यादव की रंजीत रंजन संग शादी, अब रिश्तों में पड़ी दरार!
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel