[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Sanjay Singh Released: बजरंगबली का आशीर्वाद लेने पहुंचे ‘आप’ नेता संजय सिंह, आज इन लोगों से करेंगे मुलाकात

Sanjay Singh Released: बजरंगबली का आशीर्वाद लेने पहुंचे ‘आप’ नेता संजय सिंह, आज इन लोगों से करेंगे मुलाकात

0
Sanjay Singh Released: बजरंगबली का आशीर्वाद लेने पहुंचे ‘आप’ नेता संजय सिंह, आज इन लोगों से करेंगे मुलाकात
sanjay-singh

Sanjay Singh Released: लोकसभा चुनाव के पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह जेल से रिहा हो चुके हैं और विरोधियों पर जमकर हमला कर रहे हैं. ‘आप’ नेता ने गुरुवार को मीडिया से बात की और कहा कि पहले मैं बजरंगबली का आशीर्वाद लेने जाऊंगा. इसके बाद मैं राजघाट भी जाऊंगा. आगे उन्होंने कहा कि आज मैं सत्येन्द्र जैन और अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाऊंगा. हमारी पार्टी के कार्यकर्ता अन्याय और तानाशाही के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं. हम सभी अपने नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं.

मीडिया से बात करने के बाद वे मंदिर पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है. मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा से मुझे जेल से राहत मिली है. बजरंगबली की विशेष कृपा हमारे ऊपर है. उन्होंने कहा कि हमने बजरंगबली से प्रार्थना की है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन भी जेल से जल्द बाहर आएं.

बीजेपी पर संजय सिंह का जोरदार हमला

आपको बता दें कि राज्यसभा सदस्य और ‘आप’ नेता संजय सिंह बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहा हुए. इसके कुछ घंटों बाद ही उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि वह दिल्ली में मुफ्त पानी, बिजली के साथ-साथ मोहल्ला क्लीनिक बंद कराने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा चाहती है.

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े कथित घोटाले के आरोप में जेल में बंद संजय सिंह को जमानत दी थी. जेल से निकलने के बाद ‘आप’ नेता संजय सिंह ने बीजेपी से सवाल किया कि यदि विपक्ष शासित पश्चिम बंगाल, पंजाब और तमिलनाडु की पुलिस उनके दरवाजे पर दस्तक देगी तो पीएम मोदी जांच में शामिल होंगे.
Also Read : Sanjay Singh Bail: 180 दिन बाद तिहाड़ से बाहर आए AAP नेता संजय सिंह, कहा- अभी जश्न नहीं, संघर्ष का समय है

04041 Pti04 04 2024 000007B
Aap mp sanjay singh meets delhi chief minister arvind kejriwal’s wife sunita kejriwal

सुनीता केजरीवाल के पैर संजय सिंह ने छुए

जेल से रिहा होने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की. इसकी तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में वे सुनीता केजरीवाल के पैर छूते नजर आ रहे हैं.

Previous article ये मजाक नहीं, करिश्मा है… आ गया OLA Solo सेल्फ बैलेंसिंग ई-स्कूटर
Next article PM Modi in Bihar: जमुई में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, बोले कांग्रेस व आरजेडी ने देश का नाम खराब किया
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel