[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कंगना ही नहीं, देश में और भी हैं कई मुद्दे : संजय राउत

कंगना ही नहीं, देश में और भी हैं कई मुद्दे : संजय राउत

0
कंगना ही नहीं, देश में और भी हैं कई मुद्दे : संजय राउत

मुंबई : शिवसेना नेता संजय राउत ने आज कहा कि उनकी पार्टी के लिए कंगना रनौत कोई इश्यू नहीं हैं. उन्होंने कहा कि देश में कई मुद्दे हैं केवल कंगना ही नहीं हैं. कंगना रनौत द्वारा उर्मिला को ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ कहे जाने पर संजय राउत ने कहा कि मैं महात्मा गांधी के सिद्धांत पर चलता हूं-बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो. अगर कोई इस तरह की बातें करता है तो वह अपने संस्कार दिखाता है.

गौरतलब है कि एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने उर्मिला के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि उर्मिला को उसकी एक्टिंग के लिए नहीं जाना जाता है. वे एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं. उन्हें बॉलीवुड आज भी आइटम नंबर आफर करता है और हीरो के साथ रोमांस करने के लिए दो मिनट के रोल देता है.

Also Read: India China news : देश की एकता और अखंडता के मुद्दे पर हम सब एक हैं, चीन को भारतीय संसद से मिला जवाब

कंगना इतने पर ही नहीं रूकी और उर्मिला पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब उनको पार्टी का टिकट मिल सकता है तो मुझे क्यों नहीं. गौरतलब है कि कंगना द्वारा जया बच्चन पर तीखा हमला किये जाने के बाद उर्मिला ने कहा था कि जया जी इतनी सीनियर हैं और उन्होंने तब बेहतरीन फिल्मों में काम किया जब कंगना का जन्म भी नहीं हुआ था, इसलिए उसे जया जी पर इसतरह टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel