[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National संदेशखाली पर राजनीति फिर गरम, ममता बनर्जी के दौरे के बाद बीजेपी बनाएगी खास प्लान

संदेशखाली पर राजनीति फिर गरम, ममता बनर्जी के दौरे के बाद बीजेपी बनाएगी खास प्लान

0
संदेशखाली पर राजनीति फिर गरम, ममता बनर्जी के दौरे के बाद बीजेपी बनाएगी खास प्लान
संदेशखाली जाने से पहले ममता बनर्जी

Sandeshkhali : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में राजनीति फिर गरमा सकती है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने सोमवार को पहुंच रहीं हैं लोकसभा चुनाव से पहले यौन उत्पीड़न विवाद सामने आने के बाद यह मुख्यमंत्री का पहला दौरा है. इस क्षेत्र में इस साल की शुरुआत में स्थानीय टीएमसी नेताओं द्वारा कथित भूमि हड़पने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे.

इस बीच, विपक्ष के नेता और बीजेपी लीडर सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री के दौरे के अगले दिन क्षेत्र में ‘जन संजोग यात्रा’ आयोजित करने का प्लान बना रहे हैं. इससे सूबे की राजनीति में संदेशखाली की गूंज फिर सुनाई देने लगी है.

संदेशखाली दौरे को लेकर क्या बोलीं सीएम ममता बनर्जी ?

सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा, ”30 दिसंबर को संदेशखाली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के एक कार्यक्रम में मैं भाग लेने जा रही हूं. चुनाव से पहले लोगों ने मुझसे पूछा था कि मैं संदेशखाली आऊंगी या नहीं? इसके जवाब में मैंने कहा था कि मैं बाद में जाऊंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक सरकारी कार्यक्रम है. हमने ‘लक्ष्मी भंडार’, ‘बांग्लार बाड़ी’ और अन्य योजनाओं के तहत कई लंबित कार्यक्रमों को पूरा किया. क्षेत्र के लगभग 20,000 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा.”

ये भी पढ़ें : ममता की सभा के बाद शुभेंदु भी जायेंगे संदेशखाली, प्रशासन अलर्ट

संदेशखाली सुर्खियों में कैसे आया?

पश्चिम बंगाल राजधानी कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर सुंदरबन की सीमा पर संदेशखली स्थित है. यह इलाका फरवरी से ही अशांत नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि मामले में टीएमसी नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार किए गए हैं. शेख के समर्थकों से जुड़े यौन शोषण और भूमि हड़पने के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार हो रहे हैं. हालांकि, पार्टी से शेख के निलंबन, पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी और अंततः सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने का चुनाव पर कोई असर देखने को नहीं मिला. टीएमसी ने बशीरहाट सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज की. इसका एक हिस्सा संदेशखली भी है, जबकि बीजेपी ने रेखा पात्रा को टिकट दिया था, जो कथित तौर पर मामले की पीड़िता हैं. शेख को 29 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.

Previous article Stock Market Open: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कमजोर, 61 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स
Next article अबे इसी जमुना में… मोहम्मद कैफ ने लगाई संगम में डुबकी, वीडियो शेयर कर बोले यहीं तैराकी सीखा हूं
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel