[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Sambit Patra On Rahul Gandhi: राहुल गांधी को पीएम बनाने में लगे हैं सिंगापुर के लोग, संबित पात्रा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sambit Patra On Rahul Gandhi: राहुल गांधी को पीएम बनाने में लगे हैं सिंगापुर के लोग, संबित पात्रा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

0
Sambit Patra On Rahul Gandhi: राहुल गांधी को पीएम बनाने में लगे हैं सिंगापुर के लोग, संबित पात्रा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Sambit Patra On Rahul Gandhi

Sambit Patra On Rahul Gandhi: बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. पात्रा ने गुरुवार को दावा किया कि बीजेपी और आरएसएस को नीचा दिखाने और राहुल गांधी को बढ़ावा देने के लिए उनके विदेशों में स्थित अकाउंट काम कर रहे हैं. पात्रा ने कहा कि खुद राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश के खिलाफ बयान देते हैं. संबित पात्रा ने आगे कहा कि सिंगापुर में लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम कर रहे हैं. वे न तो मतदाता हैं और न ही भारतीय. उनका अकाउंट भी फर्जी हैं. पश्चिम एशिया, सिंगापुर, पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं. उन्हें विदेशों से महानता का प्रमाण पत्र मिल रहा है. हमारे देश का नैरेटिव विदेशी धरती से सेट किए जा रहे हैं.

विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए राहुल गांधी गढ़ रहे भारत विरोधी विमर्श- बीजेपी

बीजेपी हेडक्वार्टर में मीडिया से बात करते हुए सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर बने कई अकाउंट दिखाए. उन्होंने आरोप लगाया कि वे विदेश से बनाए गए अकाउंट है. उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों सहित विभिन्न मुद्दों पर चुनाव आयोग, बीजेपी- RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान का प्रदर्शन किया. पात्रा ने कहा कि साल 2014 से ही कांग्रेस खासकर राहुल गांधी, उनकी सोशल मीडिया और सलाहकार टीम और वामपंथी दलों के जाने-माने चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

कांग्रेस पर विदेशों में अकाउंट बनाने का आरोप

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर और अमेरिका समेत कई देशों में सोशल मीडिया एक्स पर अपने अकाउंट बनाने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि इसका मकसद भारत में बीजेपी- RSS और मोदी सरकार के खिलाफ एक विमर्श गढ़ा जा सके. पात्रा ने कहा कि यह बात तब सामने आई है जब कुछ दिन पहले एक्स ने एक नया फीचर पेश किया है जिसके जरिए खाताधारकों की लोकेशन, खाता बनाने की तारीख व अन्य जानकारियां मिल सकती हैं. इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के बाद, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का एक्स’ अकाउंट अमेरिका में पाया गया. उन्होंने कहा महाराष्ट्र कांग्रेस का एक्स अकाउंट आयरलैंड में स्थित है. अब उन्होंने इसे भारत में बदल दिया है. लेकिन जब यह अकाउंट बनाया गया था, तब यह आयरलैंड में स्थित था. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड एंड्रॉइड ऐप के जरिए जुड़ा है, हालांकि यह भारत में स्थित है.

राहुल गांधी पर संबित पात्रा ने बोला हमला

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश के खिलाफ बकवास करते हैं. उन्होंने भारत में गृहयुद्ध भड़काने की पूरी कोशिश की है. उन्होंने विदेश जाकर दूसरे देशों से अपील की कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और उन्हें आकर हमें बचाना चाहिए. वह आरएसएस और बीजेपी की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से करते हैं. पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी कहती है कि वह सड़कों पर उतरकर भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करेगी. राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के हर संवैधानिक संगठन के खिलाफ बोलते हैं. अब समय आ गया है कि उन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया जाए.

भारतीय गठबंधन अब समझ गया है कि यह जादुई स्पर्श नहीं, बल्कि दुखद स्पर्श है. वह जिसे छूते हैं, वह दुखद स्पर्श से हार जाता है. उत्तर प्रदेश में क्या हुआ? बिहार में क्या हो रहा है? कर्नाटक में ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ का खेल चल रहा है. राहुल गांधी राजनेता बनने के लायक नहीं हैं. वह विदेशी धरती से भारत के खिलाफ भड़काने के लिए उपयुक्त हैं. राहुल गांधी और कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: Karnataka CM Row : कर्नाटक में सत्ता का संकट, सिद्धारमैया की कुर्सी रहेगी या जाएगी?

Previous article कालजयी इतिहास और आस्था का संगम है भृगुरारी धाम
Next article Healthy Food: फलों से कहीं अधिक आसानी से मिल जाते हैं कुरकुरे, हेल्दी फूड पर सीईए ने जताई चिंता
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel