[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Sambhal Electricity Raid : अवैध मस्जिद ध्वस्त करने के बाद संभल में बिजली चोरों को प्रशासन ने पकड़ा

Sambhal Electricity Raid : अवैध मस्जिद ध्वस्त करने के बाद संभल में बिजली चोरों को प्रशासन ने पकड़ा

0
Sambhal Electricity Raid : अवैध मस्जिद ध्वस्त करने के बाद संभल में बिजली चोरों को प्रशासन ने पकड़ा
संभल में बिजली चोरी पर एक्शन (Photo: X)

Sambhal Electricity Raid : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने राया बुजुर्ग गांव में स्थित एक अवैध मस्जिद को पूरी तरह से ध्वस्त करने के बाद बिजली चोरों को पकड़ा है. जिले में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि रैसट्टी थाना क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत सात टीमें बनाई गईं. जांच के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी सामने आई. कुछ स्थानों पर एक ही कनेक्शन से 50 से 60 घरों में बिजली सप्लाई की जा रही थी. इतना ही नहीं, आरोपियों ने एक तरह का मिनी पावर स्टेशन और पूरा अंडरग्राउंड सिस्टम भी बना रखा था. मामले में जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जिलाधिकारी ने कहा कि मिले सबूतों के आधार पर दोषियों पर जुर्माना लगाया जाएगा और अन्य मामलों में भी एफआईआर दर्ज की जाएगी.

एक अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया गया संभल जिले में

संभल जिले में प्रशासन ने राया बुजुर्ग गांव में बनी एक अवैध मस्जिद को ध्वस्त कर दिया. अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) कुलदीप सिंह ने बताया कि मस्जिद प्रबंधन समिति को पहले ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश और पर्याप्त समय दिया गया था. इसके बावजूद ढांचा पूरी तरह नहीं हटाया गया. प्रक्रिया अधूरी रहने और काम लंबित पाए जाने पर प्रशासन ने कानून के तहत विध्वंस की कार्रवाई की. नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल ने बताया कि यह ढांचा भूखंड संख्या 459 पर बना था, जो खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है और तहसीलदार न्यायालय ने सितंबर में इसके लिए बेदखली का आदेश पारित किया था. दो अक्टूबर को एक सप्ताह का समय मांगा गया था, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.

यह भी पढ़ें : Video : संभल में कहां चल रहा है बुलडोजर? वीडियो आया सामने

Previous article Tomato Soup Recipe: स्वाद और सेहत से भरपूर है टमाटर का सूप, इस रेसिपी से मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद
Next article मां की कसम… मादुरो की गिरफ्तारी के बाद बेटे का पहला बयान, अमेरिकी कार्रवाई पर कहा- इतिहास बताएगा कि…
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel