[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Pooja Pal Expelled: योगी की तारीफ पड़ी भारी, सपा ने MLA पूजा पाल को पार्टी से किया बाहर

Pooja Pal Expelled: योगी की तारीफ पड़ी भारी, सपा ने MLA पूजा पाल को पार्टी से किया बाहर

0
Pooja Pal Expelled: योगी की तारीफ पड़ी भारी, सपा ने MLA पूजा पाल को पार्टी से किया बाहर
MLA Pooja Pal

Pooja Pal Expelled: समाजवादी पार्टी ने अपनी विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित करते हुए कहा, “आपके द्वारा पार्टी विरोधि गतिविधि की गई है. आपको सचेत करने के बाद भी गतिविधि आपकी ओर से बंद नहीं हुई. जिससे पार्टी को काफी नुकसान हुआ. पार्टी ने अपने पत्र में आगे लिखा- आपकी ओर से किया गया कार्य पार्टी विरोधी और गंभीर अनुशासनहीनता है. इसलिए आपको पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्काषित किया जाता है. साथ ही पार्टी के सभी पदों से भी हटाया जाता है. साथ ही पार्टी मीटिंग और कार्यक्रम में भी आप हिस्सा नहीं लेंगी.”

सपा से निष्कासित किए जाने पर पूजा पाल क्या बोलीं?

सपा से निष्कासित किए जाने पर विधायक पूजा पाल ने कहा, “शायद आप प्रयागराज की उन महिलाओं की बात नहीं सुन पाए जो मुझसे भी ज्यादा परेशान थीं. लेकिन मैं उनकी आवाज हूं, मुझे विधायक चुनकर विधानसभा भेजा गया है. मैं उन माताओं-बहनों की आवाज हूं जिन्होंने अपनों को खोया है. उन्होंने ही मुझे यहां भेजा है. प्रयागराज में अतीक अहमद के कारण परेशान सभी लोगों को सीएम ने न्याय दिलाया है, सिर्फ पूजा पाल को नहीं. मैं ये बात पहले दिन से कह रही हूं, जब मैं पार्टी में थी. मुझे आज ही निष्कासित किया गया है. मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं. मैं विधायक बाद में बनी, लेकिन मैं पहले एक पीड़ित महिला हूं, एक पत्नी हूं… हमारे साथ जो हुआ वो हम बर्दाश्त नहीं कर सके… वो पीडीए की बात करते हैं. मैं भी पिछड़े समुदाय से आती हूं, मैं परेशान थी, मैं घर से बाहर निकली क्योंकि मेरे पति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, मैं नई-नवेली दुल्हन थी और मेरे घर पर कोई नहीं था… उन्होंने साबित कर दिया है कि वो पीडीए के पूरी तरह खिलाफ हैं.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूजा पाल ने की थी तारीफ

उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा को संबोधित करते हुए, समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया, जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए.”

मुख्यमंत्री का शुक्रिया, उन्होंने मुझे न्याय दिलाया : पूजा पाल

विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए कहा, “सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या किसने की… मैं मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी. मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया, जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए. आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर भरोसे से देखता है… ‘मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया’… मैंने तब आवाज उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता… जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया.”

Previous article पिकअप की चोरी का आरोपित गिरफ्तार
Next article Independence Day 2025 GK Quiz: 15 अगस्त से जुड़े कुछ प्रश्न क्या हैं? Quiz के ये सवाल दिलाएंगे पहला Prize
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel