[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Sam Pitroda Row: चीन पर सैम पित्रोदा के बयान से फंसी कांग्रेस! बीजेपी के हमले के बाद झाड़ा पल्ला

Sam Pitroda Row: चीन पर सैम पित्रोदा के बयान से फंसी कांग्रेस! बीजेपी के हमले के बाद झाड़ा पल्ला

0
Sam Pitroda Row: चीन पर सैम पित्रोदा के बयान से फंसी कांग्रेस! बीजेपी के हमले के बाद झाड़ा पल्ला
Sam Pitroda Row

Sam Pitroda Row: कांग्रेस के विदेश इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा अपने बयान को लेकर एक फिर चर्चा में हैं. उन्होंने कहा कि चीन भारत का दुश्मन नहीं है. चीन को दुश्मन मानना भारत को छोड़ देना चाहिए. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में कथित तौर पर कहा है कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और भारत को चीन को दुश्मन मानना ​​बंद करना चाहिए. चीन को लेकर पित्रोदा के बयान से सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चीन का समर्थन करती है.

क्या है पित्रोदा का बयान

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख पित्रोदा ने कहा कि चीन से खतरे को अक्सर काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है. भारत का दृष्टिकोण हमेशा से चीन के प्रति टकराव पूर्ण रहा है. ऐसे में अब समय आ गया है कि दोनों देशों को एक-दूसरे से सहयोग करना चाहिए, न कि टकराव का इरादा रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें इस मानसिकता को बदलना होगा.

कांग्रेस ने बयान से किया किनारा

उधर मामले को तूल पकड़ते देख कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से खुद को किनारा कर लिया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त किए गए कथित विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं. चीन हमारी विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है.” रमेश ने पीएम मोदी की करीब पांच साल पुरानी एक टिप्पणी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “कांग्रेस पार्टी ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं. जिसमें 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से चीन की दी गई क्लीन चिट भी शामिल है. चीन पर हमारा सबसे हालिया बयान 28 जनवरी 2025 को जारी किया गया था.”

बीजेपी ने कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल

इधर, पित्रोदा के कथित बयान पर बीजेपी हमलावर है. पार्टी ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाया है. भारतीय जनता पार्टी ने उनके बयान का हवाला देते हुए सोमवार को दावा किया कि उनकी यह टिप्पणी चीन के समर्थन में दिए गए उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बयानों के अनुसार ही है. बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पित्रोदा के बयान पर कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है. साथ ही यह चीन के समर्थन में उनके नेताओं की ओर से दिए गए बयानों से मेल खाती है.

Previous article Flirting Day 2025 Message: सांसो में छुपी…… फ्लर्ट डे पर अपने क्रश को भेजें ये बेहतरीन शायरियां
Next article Bhagalpur News: बेकार पड़े जल जमाव वाले क्षेत्रों में बीएयू करेगा मखाना की खेती
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel