[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सलमान खान को धमकी देने वाला निकला पागल, चल रहा है इलाज

सलमान खान को धमकी देने वाला निकला पागल, चल रहा है इलाज

0
सलमान खान को धमकी देने वाला निकला पागल, चल रहा है इलाज
Salman Khan Fresh Death Threat

Salman Khan Death Threat : एक्टर सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले को पकड़ा जा चुका है. धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में मिला. वह मानसिक रूप से बीमार है. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि एक्टर को धमकी देने वाला 26 साल का शख्स है जो मानसिक रोगी है. उसका इलाज हो रहा है.

सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर रविवार को एक मैसेज आया, जिसमें भेजने वाले ने सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा प्राप्त उनके घर में घुसकर उन पर हमला करने की धमकी दी थी. इसके बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया. बांद्रा इलाके में खान के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी.

मानसिक रोगी है धमकी देने वाला

जिला पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जांच के बाद मुंबई पुलिस को पता चला कि यह धमकी भरा संदेश वडोदरा के वाघोदिया तालुका में रहने वाले एक व्यक्ति ने भेजा था. आनंद ने कहा, “मुंबई पुलिस की एक टीम वाघोदिया पुलिस के साथ सोमवार को एक गांव में संदिग्ध के घर पहुंची. तब पता चला कि संदेश भेजने वाला 26 साल का व्यक्ति मानसिक रोगी है और उसका इलाज भी हो रहा है.”

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिली थीं सलमान को

पिछले साल अप्रैल में, दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के घर के बाहर चार राउंड गोलियां चलाई थीं. खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिली थीं, जिसमें उन्हें काले हिरण की कथित हत्या पर बिश्नोई समुदाय से माफ़ी न मांगने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी. इन धमकियों के बाद, मुंबई पुलिस ने उन्हें वाई-प्लस सुरक्षा प्रदान की.

Previous article Video: मोकामा-बेगूसराय 6 लेन केबल पुल पर हवा से बात करती कार, जल्द चालू होने वाला है बिहार का यह ब्रिज
Next article मन को शांत करने वाले प्रभावशाली मंत्र, जानिए जाप की विधि
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel