[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Saif Ali Khan Attack Case : सैफ अली खान मामले में मुंबई पुलिस से हो गई बड़ी गलती?

Saif Ali Khan Attack Case : सैफ अली खान मामले में मुंबई पुलिस से हो गई बड़ी गलती?

0
Saif Ali Khan Attack Case : सैफ अली खान मामले में मुंबई पुलिस से हो गई बड़ी गलती?
सैफ अली खान मामले का संदिग्ध आकाश कनौजिया

Saif Ali Khan Attack Case : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में दुर्ग से आकाश कनौजिया को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद उसे आरपीएफ थाने से ले जाया गया. आकाश कनौजिया ने कहा था, ”मैंने कुछ भी गलत नहीं किया. मुझे पूछताछ के लिए यहां लाया गया था और अब मुझे रिहा कर दिया गया है. मैं आरोपी नहीं हूं.” इसके बाद रविवार को खबर आई कि मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई जो संभवत: बांग्लादेश का रहने वाला है.

आकाश कनौजिया केवल एक संदिग्ध : मुंबई पुलिस

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, ”कल से हम कह रहे हैं कि आकाश कनौजिया केवल एक संदिग्ध है. किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हमें जांच करने दीजिए. हम उसे छोड़ रहे हैं. हम उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ देंगे. वह आरोपी नहीं है, हम उसे मुंबई नहीं ले जा रहे हैं.” मीडिया वालों ने जब सवाल किया कि आपने इसकी तस्वीर वायरल कर दी. तो उन्होंने कहा कि वायरल आने की है. हमलोगों ने नहीं.

सैफ अली खान पर हमला करने वाला निकला बांग्लादेशी

सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला करने वाला शख्स बांग्लादेशी निकला. उसकी पहचान 30 साल के बांग्लादेशी नागरिक के रूप में की गई. मुंबई पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसका इरादा चोरी करने का था, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह बॉलीवुड के एक अभिनेता के घर में घुसा है. हमलावर को ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड स्थित हीरानंदानी एस्टेट से गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें : Saif Ali Khan Attack Case : सैफ अली खान के घर घुसने वाला निकला बांग्लादेशी, डकैती करने पहुंचा था रात को

पुलिस ने बताया कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है. उसने भारत में आने के बाद अपना नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर से बदलकर बिजॉय दास कर लिया था. आरोपी बांग्लादेश के झालोकाटी से है. वह पिछले पांच महीने से मुंबई में रह रहा था और छोटे-मोटे काम करता था.

Previous article Chanakya Niti: हंसते-खेलते परिवार की सारी खुशियां छीन लेती है पत्नी की ये आदतें, जानें
Next article Asha Bhosle: 91 की उम्र में आशा भोसले ने किया ‘तौबा तौबा’ पर डांस, फैंस बोलें- उम्र की कोई सीमा…, VIDEO
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel