[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पहलगाम अटैक पर भारत के एक्शन के बीच सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा-  ‘हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं…’

पहलगाम अटैक पर भारत के एक्शन के बीच सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा-  ‘हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं…’

0
पहलगाम अटैक पर भारत के एक्शन के बीच सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा-  ‘हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं…’
Sachin Pilot on Pahalgam Attack

Sachin Pilot on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा बयान सामने आया है. पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा “यह हमला सिर्फ़ पर्यटकों पर नहीं है, यह भारत पर हमला है. सरकार को 140 करोड़ भारतीयों और सभी राजनीतिक दलों का समर्थन है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा है कि हम संकट की इस घड़ी में सरकार के साथ हैं, लेकिन उन्हें आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना होगा. पायलट ने कहा कि भारत सरकार के पास जितने भी संसाधन हैं, उन्हें जुटाकर ऐसा जवाब देना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटना कभी न हो.

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भारत सरकार को बेहतर पता है कि क्या करना है, क्योंकि उनके पास सभी खुफिया जानकारी और संसाधन हैं. सरकार को संकोच नहीं करना चाहिए, पूरा देश उनके साथ खड़ा है. पायलट ने कहा कि हमने सरकार से मांग की है कि संसद का सत्र बुलाया जाए, ताकि देश में एकता दुनिया के सामने प्रदर्शित हो सके. प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए. हम आज भी सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि सरकार संकोच न करे. उन्हें जो भी कदम उठाने हैं, वे उठाएं, हम उनके साथ खड़े हैं.

पहलगाम हमले के बाद एक्शन में भारत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पूरी तरह से एक्शन मोड में है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया है. भारत में रहे रहे पाकिस्तानी नागरिकों को निकाला गया है. जम्मू कश्मीर में आतंकियों की तलाश में जवान रात दिन सर्च ऑपरेशन चला रही है. सैन्य तैयारी भी कर ली गई है. पाकिस्तान की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार है. इसकी कड़ी में गंगा एक्सप्रेस वे पर एयरफोर्स ने शुक्रवार को दिन और रात दोनों समय अभ्यास किया.

CWC की बैठक  

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के साथ खड़े होने की बात कही, साथ ही आरोप लगाया कि पहलगाम हमले पर मोदी सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है. खरगे ने कहा कि पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है. कांग्रेस ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले 26 परिवारों के साथ पार्टी एकजुटता और संवेदना के साथ खड़ी है. पूरा देश जवाबदेही, स्पष्टता और न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है. इस अक्षम्य और उकसावे भरे हमले के मद्देनजर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मानती है कि यह राजनीति करने का समय नहीं है, यह वह क्षण है जब देश को एकजुटता, दृढ़ता और राष्ट्रीय संकल्प दिखाना चाहिए.

Also Read: गंगा एक्सप्रेसवे में भारत ने दिखाई ताकत, राफेल, जगुआर, सुखोई की उड़ान देख हिल गया पाकिस्तान!

Previous article खाई में गिरी कार, एक की मौत
Next article gopalganj news : मीरगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष व कुचायकोट के आइओ को कोर्ट ने किया तलब
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel