[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गणतंत्र दिवस परेड में राहुल गांधी को तीसरी पंक्ति में बैठाने पर बवाल, कांग्रेस ने बताया LOP का अपमान

गणतंत्र दिवस परेड में राहुल गांधी को तीसरी पंक्ति में बैठाने पर बवाल, कांग्रेस ने बताया LOP का अपमान

0
गणतंत्र दिवस परेड में राहुल गांधी को तीसरी पंक्ति में बैठाने पर बवाल, कांग्रेस ने बताया LOP का अपमान
गणतंत्र दिवस परेड में तीसरी पंक्ति में बैठे नजर आए राहुल गांधी, फोटो एक्स

Republic Day Parade: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल हुए. धनखड़ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अगली पंक्ति में बैठे थे. जबकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तीसरी पंक्ति में बैठे देखा गया. अब इसी बात को लेकर कांग्रेस नाराज है. कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी का अपमान बताया है और प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है.

रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले- राहुल गांधी का अपमान अस्वीकार्य

कांग्रेस नेता और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल गांधी को तीसरी पंक्ति पर बैठाए जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा, क्या देश के विपक्ष के नेता के साथ ऐसा व्यवहार किसी मर्यादा, परंपरा और प्रोटोकॉल के मापदंड पर खरा उतरता है ? ये केवल हीन भावना से ग्रस्त सरकार की कुंठा दिखाता है. प्रजातंत्र में मतभेद रहेंगे मगर राहुल गांधी के साथ किया जाने वाला ये व्यवहार अस्वीकार्य है.

सरकार विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को कम करने की कोशिश की गई : कुमारी शैलजा

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा, यह साफ है कि कैसे, बार-बार, किसी न किसी तरह से यह सरकार विपक्ष के नेता और उनके पद की गरिमा को कम करने की कोशिश करती है, चाहे वह सदन के अंदर हो या बाहर. प्रोटोकॉल का बहुत महत्व होता है. देश को गणतंत्र दिवस परेड पर गर्व है. हम अपने लोकतंत्र और अपने गणतंत्र का जश्न मनाते हैं. यह साफ दिख रहा है कि उन्हें गणतंत्र या संविधान में कोई विश्वास नहीं है.

राहुल गांधी को पहली पंक्ति में सीटें दी जानी चाहिए थीं : राशिद अल्वी

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए. राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, और मल्लिकार्जुन खरगे न सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष हैं बल्कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं. उन्हें पहली पंक्ति में सीटें दी जानी चाहिए थीं. बीजेपी लगातार कांग्रेस नेताओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रही है.

विपक्षी नेताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : मणिक्कम टैगोर

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा, यह सरकार और खासकर PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मानसिकता दिखाता है. 2014 तक, विपक्ष के नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और लालकृष्ण आडवाणी हमेशा वहीं बैठते थे. यह सरकार की बहुत ही निचले स्तर की राजनीति है. गणतंत्र दिवस पर विपक्षी नेताओं का अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. गणतंत्र दिवस वह दिन है जब हम सभी को एकजुट होकर उस साल भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Republic Day: फिर चर्चा में पीएम मोदी का साफा, गणतंत्र दिवस पर पीएम के लुक की हो रही चर्चा

77th Republic Day 2026: सेना, युवा, ब्रह्मोस, अपाचे, धनुष, राफेल, सुखोई की परेड, कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत

Previous article बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड खेलेगा वर्ल्ड कप, राजीव शुक्ला बोले- आखिरी वक्त पर शेड्यूल बदलना मुश्किल
Next article Kerala Style Guava Chutney Recipe: इडली-डोसा का स्वाद दोगुना कर देगी ये केरल स्टाइल अमरूद चटनी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel