[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस पर करतब दिखाएंगे राफेल समेत 40 विमान, फ्लाईपास्ट परेड से गायब रहेंगे ALH ध्रुव और तेजस, जानें कारण

Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस पर करतब दिखाएंगे राफेल समेत 40 विमान, फ्लाईपास्ट परेड से गायब रहेंगे ALH ध्रुव और तेजस, जानें कारण

0
Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस पर करतब दिखाएंगे राफेल समेत 40 विमान, फ्लाईपास्ट परेड से गायब रहेंगे ALH ध्रुव और तेजस, जानें कारण
Republic Day Parade 2025

Republic Day Parade 2025: पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम है. राज्य भव्य झांकियों की तैयारी में जुटा है. हवाई कलाबाजी और अपना जौहर दिखाने के लिए वायुसेना के विमान कड़ी मेहनत कर रहे हैं. 26 जनवरी को कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में इस बार राफेल समेत वायुसेना के 40 विमान अपना करतब दिखाने वाले हैं. लेकिन इस बार देश में डिजाइन और विकसित किया गया अत्याधुनिक हल्का हेलीकॉप्टर(एएलएच) ध्रुव और तेजस विमान परेड में शामिल नहीं हो रहा है. इस साल ये दोनों गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट का हिस्सा नहीं होंगे.

दुर्घटना के बाद ध्रुव हेलीकॉप्टर के उड़ान पर रोक

भारत का एएलएच ध्रुव इसी महीने हादसे का शिकार हो गया था. हादसे के बाद इसके उड़ान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. गुजरात के पोरबंदर में पांच जनवरी को तटरक्षक बल का एक एएलएच दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे के बाद दोहरे इंजन वाले इस हेलीकॉप्टर की जांच की जा रही है. इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा है कि एएलएच ध्रुव 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली फ्लाईपास्ट का हिस्सा नहीं होगा. सेना, भारतीय वायु सेना, नौसेना और तटरक्षक बल करीब 330 एएलएच का संचालन कर रहे हैं.

हादसे की जारी है जांच

सेना के अधिकारी ने बताया कि जब तक उच्च स्तरीय जांच समिति दुर्घटना के मूल कारण का पता नहीं लगा लेती, तब तक इन हेलीकॉप्टर के उड़ान नहीं भरने की संभावना है. बता दें, हादसे में दो तटरक्षक पायलट और एक विमान चालक दल के गोताखोर की मौत हो गई थी. ये हेलीकॉप्टर लगभग डेढ़ दशक से गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा रहे हैं. सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ओर से बनाया गया एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर 5.5 टन भार वर्ग का एक बहु-उपयोगी और विभिन्न तरह के मिशन को अंजाम देने वाला नई पीढ़ी का हेलीकॉप्टर है.

तेजस भी फ्लाईपास्ट का नहीं बनेगा हिस्सा

सेना के अधिकारी ने यह भी बताया कि ध्रुव के साथ-साथ हल्का लड़ाकू विमान तेजस भी गणतंत्र दिवस के फ्लाईपास्ट में शामिल नहीं होगा. भारतीय वायुसेना ने गणतंत्र दिवस परेड में एकल इंजन वाले विमान उड़ाना बंद कर दिया है. ऐसे में एकल इंजन वाला विमान होने के कारण तेज भी फ्लाईपास्ट का हिस्सा नहीं बनेगा. रक्षा मंत्रालय ने फरवरी 2021 में भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस एमके-1 ए जेट की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 48,000 करोड़ रुपये का समझौता किया था.

Previous article निगम में ड्रेनेज, सीवरेज व नल जल की समस्या की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करायेंगी मेयर
Next article बिहार के इस जिले के डीएम के काम की खूब हो रही तारीफ, राष्ट्रपति इस दिन करेंगे सम्मानित
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel