[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात, जमीन से लेकर आसमान तक नजर

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात, जमीन से लेकर आसमान तक नजर

0
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात, जमीन से लेकर आसमान तक नजर

गणतंत्र दिवस के उल्लास में पूरा देश झूम रहा है. हर जगह राष्ट्रीय पर्व को लेकर समारोह का आयोजन हो रहा है. देश का राजधानी दिल्ली में भी शानदार परेड के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर पूरी दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के लिए दिल्ली में 6 हजार जवानों की तैनाती की गई है. जमीन से आसमान तक निगरानी की जा रही है.

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम: दिल्ली को सुरक्षा के लिहाज से आज अभेद्य किला में बदल दिया गया है. दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री, एनएसजी, एसपीजी और सेना के जवानों के हाथों में सुरक्षा की कमान सौंपी गई है. वहीं, सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है. इसके अलावा कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में आने वालों के लिए कुल 24 हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं. उम्मीद की जा रही है गणतंत्र दिवस समारोह में 60 से 65 हजार लोग शामिल हो सकते हैं.

क्यूआर कोड से मिलेगी अंदर जाने की इजाजत: कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले परेड और समारोह देखने जाने वाले के लिए प्रवेश क्यूआर कोड के आधार पर होगा. दिल्ली के पुलिस उपायुक्त प्रणव तयाल ने बताया कि प्रवेश पास पर दिए गए क्यूआर कोड के आधार पर एंट्री होगी. बिना वैध पास या टिकट के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सीसीटीवी कैमरे से निगरानी: दिल्ली के डीसीपी  प्रणव तयाल ने कहा कि 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनमें से कुछ चेहरा पहचान वाली प्रणाली से लैस हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ड्रोन रोधी टीम को भी तैनात किया जाएगा. इसके अलावा पूरे शहर में वाहनों की जांच की जा रही है. वहीं, बम निरोधक दस्ता और श्वान दल बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और अन्य अहम क्षेत्रों में जांच कर रहे हैं.

Also Read: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर ट्रंप की वापसी, 2 साल बैन के बाद मेटा ने बहाल किया खाता, इस कारण हो गये थे ब्लॉक

Previous article IND vs NZ T20: रांची की जमीन पर उतरे क्रिकेट के सितारे, खिलाड़ियों के दीदार में लगा फैंस का तांता, मुकाबला कल
Next article पटना महावीर मंदिर में आज सरस्वती के एक हजार नामों का होगा हवन, जानें कब तक है पूजा का शुभ मुहूर्त
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel