[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National India Got Latent Controversy: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को SC से बड़ी राहत, पासपोर्ट लौटाने का दिया आदेश

India Got Latent Controversy: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को SC से बड़ी राहत, पासपोर्ट लौटाने का दिया आदेश

0
India Got Latent Controversy: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को SC से बड़ी राहत, पासपोर्ट लौटाने का दिया आदेश
Ranveer Allahbadia

India Got Latent Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को उनका पासपोर्ट वापस लौटाए जाने की अनुमति दे दी है. जिससे उनके विदेश यात्रा पर भी रोक हट गया है. असम और महाराष्ट्र सरकारों ने कहा कि इलाहाबादिया के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है जिसके बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने शर्त में ढील दी.

India Got Latent Controversy: पासपोर्ट के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस ब्यूरो से करना होगा संपर्क

सुप्रीम कोर्ट कह पीठ ने इलाहाबादिया से कहा कि वह अपना पासपोर्ट वापस पाने के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस ब्यूरो से संपर्क करें. कोर्ट ने ‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से मशहूर इलाहाबादिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ से कहा कि वह उनके मुवक्किल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने और उन्हें एक स्थान पर लाने के उनके अनुरोध पर अगली सुनवाई के दौरान विचार करेगी.

इलाहाबादिया को कोर्ट ने गिरफ्तारी से पहले ही दे दिया है संरक्षण

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूब पर प्रसारित कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां करने संबंधी मामले में इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से 18 फरवरी को संरक्षण दिया था और उन्हें ठाणे के नोडल साइबर पुलिस थाने के जांच अधिकारी के पास अपना पासपोर्ट जमा कराने का निर्देश दिया था. इससे पहले कोर्ट ने 3 मार्च को ‘द रणवीर शो’ को प्रसारित करने की अनुमति दे दी थी. हालांकि उस समय कोर्ट ने कहा था कि वो अपने शो में नैतिकता और शालीनता को बनाए रखेंगे, इसी शर्त पर उन्हें अनुमति दी जाती है.

क्या है मामला?

कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता और यौन संबंधों पर की गई टिप्पणी के लिए इलाहाबादिया पर कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. इलाहाबादिया और रैना के अलावा असम में दर्ज मामले में नामजद अन्य लोगों में कॉमेडियन आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा शामिल हैं.

Previous article BSEB Admit Card Released 2025: बीएसईबी 12वीं स्पेशल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड, यहां से डाउनलोड करें
Next article Bhojpuri Movie: काजल राघवानी की ‘अमीरों का दहेज’ में सास-ससुर के छल का होगा खुलासा, ट्रेलर ने मचाई धूम
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel