[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ‘बीजेपी को वोट देने वाले राक्षस प्रवृत्ति के’, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान से मचा हंगामा

‘बीजेपी को वोट देने वाले राक्षस प्रवृत्ति के’, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान से मचा हंगामा

0
‘बीजेपी को वोट देने वाले राक्षस प्रवृत्ति के’, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान से मचा हंगामा

कैथल में कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद राजनीति गरम हो गयी है. उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी को वोट देते हैं और बीजेपी समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं. मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं. सुरजेवाला के बयान के बाद बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है.

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि कांग्रेस ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं…’अफजल गुरु’ को ‘अफजल गुरु जी’ और उनकी पार्टी के सदस्य ‘ओसामा’ को ‘ओसामा जी’ कहने वाले रणदीप सुरजेवाला ने अब भारतीय मतदाताओं को गाली देना शुरू कर दिया है. कांग्रेस पार्टी विदेशी धरती पर कहती है कि लोकतंत्र मर गया है और ‘भारत माता’ की हत्या हुई है. अब रणदीप सुरजेवाला कह रहे हैं कि बीजेपी को वोट देने वाली जनता राक्षस प्रवृत्ति की है.

पूनावाला ने कहा कि लोकतंत्र में नागरिक भगवान का रूप होते हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें राक्षस बता रही है. इससे पता चलता है कि कांग्रेस किस अहंकार में जी रही है.

इस पर जरूर संज्ञान लेंगे: सीएम मनोहर लाल खट्टर

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के बयान पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि केवल राक्षस प्रवृत्ति के परिवार में जन्मा व्यक्ति ही ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बारे में सोच सकता है. मुझे लगता है कि यह असंसदीय भाषा है.हम इस पर जरूर संज्ञान लेंगे.

Also Read: रणदीप सुरजेवाला को तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से किया इनकार, कहा – हाईकोर्ट जाइए

भारत में ‘राक्षस’ प्रवृत्ति की मानसिकता ‘घमंडिया’ के अंदर

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के बयान पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वे (कांग्रेस) घाटे से अप्रासंगिकता की ओर जा रहे हैं. बयान से साफ है कि उन्होंने विपक्ष में रहने का फैसला ले लिया है. वहीं बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला का बयान दिखाता है कि अब किस तरह से ‘घमंडिया’ भारत में जनता का अपमान कर रहा है…इससे पता चलता है कि भारत में ‘राक्षस’ प्रवृत्ति की मानसिकता ‘घमंडिया’ के अंदर ही बसती है. यह समझने की बात है कि ये चीजें राहुल गांधी के निर्देश पर ही होती हैं. कुछ दिन पहले, उन्होंने सदन के पटल पर कहा, भारत माता की हत्या हो गई है…मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहूंगा कि जनता का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी को वोट दें. संविधान के मुताबिक यह उनका अधिकार है…चुनाव नजदीक आ रहे हैं. जनता उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि उन्हें समझ आ जाएगा कि भारत के मजबूत लोकतंत्र में जनता भगवान के समान है और जो लोग “राक्षसी” मानसिकता रखते हैं उन्हें भारत की राजनीति में रहने का कोई अधिकार नहीं है.

सुरजेवाला ने अपनी पार्टी के नेताओं पर भी किया हमला

कैथल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने अपनी पार्टी के नेताओं पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसे लोग हैं जो केवल पद की चाहत रखते हैं. कांग्रेस महासचिव ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परोक्ष हमले के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले कांग्रेस की अन्य वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा और किरण चौधरी भी हुड्डा पर निशाना साध चुकी हैं.

बीजेपी-जजपा की गठबंधन सरकार पर निशाना

वहीं, पार्टी के जन आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत राज्य के कैथल जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने संपत्ति पहचान पत्र जारी करने की हरियाणा सरकार की प्रमुख योजना की विसंगतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)-जननायक जनता पार्टी (जजपा) की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा. इस कार्यक्रम में चौधरी भी मौजूद रहीं. हालांकि कुमारी सैलजा कांग्रेस-शासित किसी अन्य राज्य में आयोजित एक कार्यक्रम में गई हुई थीं, जिससे कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं.

Also Read: रणदीप सुरजेवाला का भाजपा पर हमला, 13,000 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा हो गया बंद

किसानों और हाल की बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुद्दा भी सुरजेवाला ने उठाया

कैथल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने किसानों और हाल की बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया. इसके बाद, उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसे लोग भी हैं, जो केवल पद मांग रहे हैं… हम पद मांगने की लड़ाई नहीं लड़ रहे, हम आपके दुख और तकलीफ को हराने की लड़ाई लड़ रहे हैं. उनके और हमारे बीच यही अंतर है. यहां चर्चा कर दें कि सुरजेवाला, सैलजा और चौधरी आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले हाल के हफ्तों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम कर रहे हैं.

भाषा इनपुट के साथ

Previous article ‘चंद्रयान-3’ चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा, जानें इसरो ने क्या दी जानकारी
Next article कह रही बंगाल की जनता, प्रधानमंत्री पद पर विराजें ममता : फिरहाद हकीम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel