[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Ram Navami in West Bengal : पश्चिम बंगाल में गूंजा जय श्री राम, बीजेपी और टीएमसी आमने–सामने

Ram Navami in West Bengal : पश्चिम बंगाल में गूंजा जय श्री राम, बीजेपी और टीएमसी आमने–सामने

0
Ram Navami in West Bengal : पश्चिम बंगाल में गूंजा जय श्री राम, बीजेपी और टीएमसी आमने–सामने
Ram Navami in West Bengal

Ram Navami in West Bengal  : पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह रामनवमी का पर्व शोभायात्राओं और ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ शुरू हो चुका है. इस दौरान लाखों श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े. यहां सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए गए हैं. रामनवमी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सड़कों पर उत्सव का माहौल नजर आ रहा है. भगवा रंग के झंडे, भक्ति संगीत और रामायण के दृश्यों को दर्शाती झांकियां उत्सव की भव्यता को बढ़ा रही हैं.

समारोह को जबरन रोकना बर्दाश्त नहीं: बीजेपी

केवल कोलकाता में 60 से ज्यादा शोभायात्राएं आयोजित करने का कार्यक्रम है. इसके लिए लगभग 4,000 से 5,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. उप आयुक्त और संयुक्त आयुक्त रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को शोभायात्राओं के रास्तों पर सुरक्षा की निगरानी का काम सौंपा गया है. बीजेपी की राज्य इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा, “रामनवमी पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. मैं राज्य सरकार से आग्रह करूंगा कि वह व्यवस्था करे ताकि शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाया जा सके. समारोह को जबरन रोकने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रामनवमी का जश्न मनाया जाएगा, चाहे आप कुछ भी करें.”

यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: फर्जी डॉक्टर का ‘खूनी खेल’, कार्डियोलॉजिस्ट बन 7 मरीजों की ले ली जान, मची खलबली

सदन में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी अपने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले हैं और उन्होंने हावड़ा तथा पूर्व मेदिनीपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए हैं. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और हिंदू जागरण मंच सहित बीजेपी से संबद्ध हिंदूवादी संगठन भी पश्चिम बंगाल में शोभायात्राएं आयोजित कर रहे हैं. इस बीच राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर इस अवसर को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

सीसीटीवी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, “बीजेपी रामनवमी को एक राजनीतिक आयोजन में बदलने की कोशिश कर रही है. वे विकास की राजनीति में नहीं हैं, बल्कि धर्म के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं और अशांति पैदा करना चाहते हैं. बंगाल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.” पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी शोभायात्राओं की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है. कोलकाता के एंटाली, कोसीपुर, खिदरपुर और चितपुर जैसे संवेदनशील स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल भी तैनात किए गए हैं.

Previous article Bhojpuri Song: आज भी दिलों पर राज कर रहा खेसारी-काजल का पुराना गाना, यूट्यूब पर फिर से मचा रहा है धमाल!
Next article Pearls Necklace Designs: पर्ल्स के ये नेकलेस आपको बनाएंगे रॉयल, लगेंगी महारानी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel