[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Ram Mandir: 25 नवंबर को सजेगी राम मंदिर, पीएम मोदी शिखर पर फहराएंगे 21 फुट ऊंची धर्म ध्वज, अद्भुत होगा समारोह

Ram Mandir: 25 नवंबर को सजेगी राम मंदिर, पीएम मोदी शिखर पर फहराएंगे 21 फुट ऊंची धर्म ध्वज, अद्भुत होगा समारोह

0
Ram Mandir: 25 नवंबर को सजेगी राम मंदिर, पीएम मोदी शिखर पर फहराएंगे 21 फुट ऊंची धर्म ध्वज, अद्भुत होगा समारोह
Ram Mandir

Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर 21 फुट ऊंची धर्म ध्वजा फहराएंगे. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ मंदिर निर्माण का काम आधिकारिक तौर पर पूरा हो जाएगा. मीडिया से बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या आगमन के कार्यक्रम की पुष्टि की और दावा किया कि यह समारोह ऐतिहासिक होगा. उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण के जरिये प्रधानमंत्री दुनिया को संदेश देंगे कि इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं. आस्था का लंबे समय पहले देखा गया सपना साकार हो गया है.
 

पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण

ध्वजारोहण समारोह 25 नवंबर को राम विवाह पंचमी की शुभ तिथि पर आयोजित किया जाएगा. ध्वजारोहण समारोह के लिए पूरी नगरी को रंग बिरंगी रोशनी से सजाए जाने का प्रोग्राम है. राम मंदिर परिसर को कई तरह के फूलों से सजाया जाएगा. 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में राम मंदिर पूजा पाठ और ध्वजारोहण का कार्य किया जाएगा.

पीएम मोदी ने किया था भूमि पूजन

इससे पहले 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन किया था. 22 जनवरी 2024 को वो राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुए थे. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने पुष्टि की कि मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य ‘लगभग पूरा’ हो चुका है. उन्होंने कहा कि बाहरी दीवार का निर्माण भी अंतिम चरण में है और शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम तथा पुष्करणी (पवित्र तालाब) का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है.

अंतिम दौर में तैयारियां

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए जूता स्टैंड बनाने का काम भी अंतिम दौर में है और इसके नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है. मुख्य कार्यक्रम से पहले 21 से 25 नवंबर तक अयोध्या और काशी के विद्वान संत मंदिर में पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे. निर्माण समिति की बैठक में निष्कर्ष निकाला गया कि निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक है. (इनपुट भाषा)

Previous article Racket sports fest organized at jrd tata sports complex : दो दिवसीय रैकेट स्पोर्ट्स फेस्ट संपन्न, 193 प्रतिभागियों ने दिखाया दम
Next article रिश्तेदार के यहां से लौटे तो टूटा मिला ताला छह लाख के गहनों समेत नकदी और दस्तावेज चोरी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel