[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राम मंदिर से 5 करोड़ साफ, संजय राउत बोले- डबल इंजन की सरकार है जिम्मेदार

राम मंदिर से 5 करोड़ साफ, संजय राउत बोले- डबल इंजन की सरकार है जिम्मेदार

0
राम मंदिर से 5 करोड़ साफ, संजय राउत बोले-  डबल इंजन की सरकार है जिम्मेदार
शिवसेना(यूबीटी) एमपी संजय राउत (स्रोत-सोशल मीडिया)

Ram Mandir: समाजवादी पार्टी के बाद शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने राम मंदिर के चढ़ावे में हुए चोरी को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार पर जमकर बरसे. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि चोरी की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी जिम्मेदार डबल इंजन की सरकार है.

राम मंदिर के चढ़ावे में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की हुई चोरी

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने अयोध्या राम मंदिर में 5 करोड़ रुपये की चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस भगवान राम के लिए पीएम मोदी ने 12 दिनों का व्रत किया और इसका वीडियों देश- दुनिया में वायरल किया. इस कार्यक्रम को देखने लिए पूरे विश्व लोगों को बुलाया और पार्टी के लोगों ने कहा ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’. आपके राज में राम के घर में चोरी हो गई. नेता राउत ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में आपकी सरकार है, लेकिन अयोध्या राम सुरक्षित नहीं हैं.

बीजेपी पहले ईवीएम,वोट और सीटें चुराती थी लेकिन अब चढ़ावा भी चुराने लगी है

सांसद संजय राउत ने कथित तौर पर कहा कि बीजेपी पहले ईवीएम,वोट और सीटें चुराती थी, लेकिन अब वो मंदिर के चढ़ावे भी चुराने लगी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में हर जगह चोरी और भ्रष्टाचार हो रही है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं अयोध्या जाऊंगा और प्रभु राम के समक्ष सिर झुकाकर माफी मांगूंगा.

समाजवादी पार्टी ने कहा- राम मंदिर में हुई चोरी की न्यायिक जांच होनी चाहिए

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे में करोड़ों रुपये की कथित तौर पर चोरी हुई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्षता से न्यायिक जांच होनी चाहिए. सपा नेता ने कहा कि यह मामला करोड़ों सनातनियों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए यह मामला पूरी पारदर्शिता से जनता के सामने आनी चाहिए.

यह भी पढ़े-

पर्यावरण बचाने उतरे जवान, 1663 किमी दुर्गम रास्तों पर दौड़ेंगे ई-व्हीकल्स

https://www.prabhatkhabar.com/national/indian-armysoldiers-step-up-to-save-the-environment-e-vehicles-to-traverse-1663-km-of-rugged-terrain
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel