[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मणिपुर सालों से जल रहा है, पीएम मोदी क्यों नहीं गए ? राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा

मणिपुर सालों से जल रहा है, पीएम मोदी क्यों नहीं गए ? राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा

0
मणिपुर सालों से जल रहा है, पीएम मोदी क्यों नहीं गए ? राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर जमकर हंगाम हुआ. उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा और कहा, लोकतंत्र में अहंकारी नारों की जगह नहीं है. देश का संविधान सबपर भारी है. मणिपुर सालों से जल रहा है. पीएम मोदी वहां क्यों नहीं गए? उन्होंने कहा कि घमंड मत करना तकदीर बदलती है. राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी को नारे देने में माहिर बताया. उन्होंने कहा कि विपक्ष 10 साल से कह रहा है कि नारे मत दीजिए, काम कीजिए.

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं पूछता हूं मणिपुर जल रहा है, आप वहां जा नहीं रहे हैं. एक दिन तो जाएं वहां…पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आप 14 देशों में गए, चुनाव में भाषण दिया. आप मणिपुर क्यों नहीं गए. खरगे ने कहा कि आपने कुछ लोगों का साथ दिया, कुछ का विकास किया, गरीबों का तो आपने सत्यानाश कर दिया.

Read Alao : Parliament Session : NEET का मुद्दा संसद के लिए महत्वपूर्ण, लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा

अरे घमंड तो टूट गया आपका: खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव अहंकार तोड़ने वाला चुनाव था. पिछली सरकार के 17 मंत्री को हार का सामना करना पड़ा. किसानों को जीप से रौंदने वाले मंत्री को जनता ने सबक सिखाया. उन्होंने कहा कि ये हमको घमंडी बोलते रहते थे, अरे घमंड तो टूट गया आपका. आज आपको चार सौ पार का नारा नहीं लगाना पड़ेगा. दो सौ पार में हैं और वह भी बड़ी मुश्किल से आपके आए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी केवल ‘मन की बात’ करते हैं: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में कहा कि संसद में दिए गए राष्ट्रपति के अभिभाषण में न कोई दृष्टिकोण है और न ही कोई दिशा है. राष्ट्रपति के अभिभाषण में गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों का कोई जिक्र नहीं है. खरगे ने राज्यसभा के सभापति से अपील की कि संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी, बाबा साहेब आंबेडकर और अन्य नेताओं की प्रतिमाएं उनके मूल स्थानों पर पुन:स्थापित कर दी जाएं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आम आदमी की बात करते हैं जबकि प्रधानमंत्री मोदी केवल ‘मन की बात’ करते हैं.

Previous article सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स का हाल : 12 से 15 साल पुरानी मशीनों के भरोसे न्यूरो सर्जरी विभाग का ओटी
Next article Chanakya Niti: कौन है आपका सच्चा दोस्त? जानें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel