[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार, अगले दो से तीन दिन धूल भरी हवाएं चलने की संभावना

राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार, अगले दो से तीन दिन धूल भरी हवाएं चलने की संभावना

0
राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार, अगले दो से तीन दिन धूल भरी हवाएं चलने की संभावना
लू से बचने के लिए महिलाओं ने कपड़े से खुद को कवर कर लिया, फोटो पीटीआई

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है. फलौदी जिले में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जैसलमेर में 42.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.8 डिग्री और जोधपुर व पाली में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

बुधवार को कुछ स्थानों में हुई बारिश

मौसम विभाग ने बताया बुधवार को पाली के जवाई बांध में 12 मिलीमीटर (मिमी), डबोक में 9.7 मिमी, डूंगरपुर में 3.5 मिमी और जालोर में तीन मिमी वर्षा दर्ज की गई.

अगले दो ये तीन दिन कहीं-कहीं बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियां घट सकती हैं हालांकि राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है.

7 मई से लू और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना

विभाग ने बताया, नौ मई को जोधपुर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और उसी दिन पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर लू शुरू हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, सात मई से जोधपुर संभाग और आस-पास के क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों तक धूल भरी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

Previous article ब्रह्माकुमारी संस्थान ने दिया तनावमुक्त जीवन जीने का टिप्स
Next article किसानों को कृषि ऋण की दी गयी जानकारी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel