[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जैसलमेर में ISI जासूस का पर्दाफाश, DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर गिरफ्तार

जैसलमेर में ISI जासूस का पर्दाफाश, DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर गिरफ्तार

0
जैसलमेर में ISI जासूस का पर्दाफाश, DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर गिरफ्तार

DRDO: राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने जैसलमेर के चांदन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) गेस्ट हाउस के संविदा प्रबंधक महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बुधवार को आरोपी प्रसाद को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उसे रिमांड में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पाकिस्तान को भेज रहा था गोपनीय जानकारी

अधिकारियों के अनुसार, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के पल्यूं निवासी 32 वर्षीय महेंद्र प्रसाद पुत्र चनीराम, उम्र 32 साल का है. वह सोशल मीडिया के जरिए ISI से संपर्क में था. वह मिसाइल और अन्य हथियारों के परीक्षण के लिए आने वाले DRDO वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के अधिकारियों की गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था.

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर नजर

पुलिस महानिरीक्षक CID (सुरक्षा), राजस्थान, जयपुर डॉ. विष्णुकांत के मुताबिक, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस की तरफ से राज्य में विदेशी एजेंटों द्वारा की जा सकने वाली संभावित राष्ट्र विरोधी एवं विध्वंसकारी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाई जा रही है.

मोबाइल जांच में मिले सबूत

केंद्रीय पूछताछ केंद्र और जयपुर के विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने आरोपी महेंद्र प्रसाद से संयुक्त पूछताछ की. इस दौरान उसके मोबाइल फोन की जांच की गई. जिसमें कई संवेदनशील सूचनाएं साझा करने के सबूत मिले.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

सीआईडी ने 12 अगस्त को शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel