झुलसाएगी गर्मी: राजस्थान में 23 अप्रैल से हीट वेव का कहर, IMD का येलो अलर्ट

Rajasthan Heat Wave: राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है. अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग ने हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है.

By ArbindKumar Mishra | April 21, 2026 2:43 PM

Rajasthan Heat Wave: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान कोटा में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर सहित अनेक जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा.

23 अप्रैल से हीट वेव की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा. 23 अप्रैल से राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, भरतपुर व धौलपुर सहित कई जिलों में ऊष्ण लहर (हीट वेव) चलने का येलो अलर्ट है.

तेज गर्मी के कारण सड़कें और बाजार सुनसान

राज्य में पड़ रही तेज गर्मी से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है. दोपहर में सड़कों व बाजारों में सन्नाटा छा जाता है और लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलते हैं.

ये भी पढ़ें: देशभर में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट