राजस्थान: धूल भरी आंधी से दिन में ही छा गया घनेरा अंधेरा, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

Rajasthan Dust Storm Video: राजस्थान में सोमवार को भीषण धूल भरी आंधी चली, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया. सोशल मीडिया पर इसके भयावह वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें आसमान में धूल की दीवार साफ नजर आ रही है.

By ArbindKumar Mishra | June 15, 2026 7:26 PM

Rajasthan Dust Storm Video: राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर आंधी चली और हल्की से मध्यम बारिश हुई. सर्वाधिक 51.0 मिलीमीटर वर्षा खानपुर (झालावाड़) में दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी को लेकर दी थी चेतावनी

IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया था कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम लगातार बदल रहा है. उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है. हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा होगी और राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है. दिल्ली में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हवा की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा रहेगी. 18 तारीख से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे बारिश हो सकती है. दिल्ली के लिए हमने 20 और 21 तारीख को हल्की बारिश का अनुमान लगाया है.

पूरे सप्ताह आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र के असर से राज्य के कुछ भागों में आंधी व बारिश की गतिविधियां इस सप्ताह भी जारी रहने का अनुमान है. बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR का अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश