[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rajasthan Accident Video: राजस्थान में ट्रॉली ने कई गाड़ियों को रौंदा, मरने वालों की संख्या 14 हुई, 3 की हालत गंभीर

Rajasthan Accident Video: राजस्थान में ट्रॉली ने कई गाड़ियों को रौंदा, मरने वालों की संख्या 14 हुई, 3 की हालत गंभीर

0
Rajasthan Accident Video: राजस्थान में ट्रॉली ने कई गाड़ियों को रौंदा, मरने वालों की संख्या 14 हुई, 3 की हालत गंभीर
राजस्थान में एक और सड़क हादसा

Rajasthan Accident: राजस्थान के लोहा मंडी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ट्रॉली ने अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों को रौंद डाला. हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हैं जिनमें 3 की हालत गंभीर है. हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क में लगे डिवाइडर को ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दे रही हैं. इससे पहले रविवार को राजस्थान के जोधपुर मतोड़ा इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ था. जिसमें श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा टेंपो ट्रैवलर ने एक ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दिया था. जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी.

मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की

राजस्थान के मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने कहा, “14 लोगों की मौत हो गई है और 12 का इलाज चल रहा है. इनमें से तीन की हालत गंभीर है. ऐसा लगता है कि ड्राइवर नशे में था.”

ट्रक ने कार को चपेट में लिया, नशे में था ड्राइवर

हादसे में ट्रॉले की चपेट में आई कारों में से एक कार के ड्राइवर सुरिंदर ने बताया, “ट्रक लोहा मंडी की तरफ से आ रहा था. ट्रक पूरी रफ्तार में था, ड्राइवर पूरी तरह नशे में था, और उसने रास्ते में आने वाले सभी लोगों को रौंद दिया. मेरी कार खड़ी थी और मैं कार के अंदर था.”

मतोड़ा हादसा में मुआवजे की घोषणा

जोधपुर के मतोड़ा इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए 15 लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है. प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये के अलावा 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. अगर किसी परिवार में तीन या उससे अधिक लोगों की मृत्यु हुई है तो अधिकतम 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. घायलों को राज्य सरकार से दो लाख रुपये और जिला प्रशासन से एक-एक लाख रुपये मिलेंगे.

कोलायत मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा टेंपो ट्रैवलर और हुआ हादसा

मालूम हो बीकानेर के कोलायत मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा टेंपो ट्रैवलर फलौदी के मतोड़ा के पास भारत माला राजमार्ग पर खड़े टैंकर से टकरा गया. इस भीषण हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

ये भी पढ़ें: Telangana Accident : बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 19 की मौत, वीडियो आया सामने

Previous article सांप काटने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में महिला व बच्चे की गयी जान
Next article नीतीश कुमार पीएम मोदी के साथ पटना रोड शो में क्यों नहीं हुए शामिल, चिराग पासवान ने कर दिया खुलासा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel