[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अपनी शादी से काफी खुश था राजा, वीडियो में देखिए शादी से पहले परिवार संग कैसे कर रहा मस्ती, Video

अपनी शादी से काफी खुश था राजा, वीडियो में देखिए शादी से पहले परिवार संग कैसे कर रहा मस्ती, Video

0
अपनी शादी से काफी खुश था राजा, वीडियो में देखिए शादी से पहले परिवार संग कैसे कर रहा मस्ती, Video
Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा पूरे देश में हो रही है. राजा की बेरहमी बेरहमी से हत्या कर दी गई है. हत्या की मास्टर माइंड उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को माना जा रहा है. आरोप है कि सोनम ने ही राजा की हत्या कराई है. इस बीच सोशल मीडिया पर राजा का शादी से पहले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा सबसे आखिरी किरदार राजा रघुवंशी है. यह वीडियो राजा और सोनम की शादी से थोड़ा का है. राजा के परिवार के सभी लोग एक-साथ नजर आ रहे हैं. हंसी-खुशी का माहौल है. हर तरफ-तरफ चहल पहल है. वीडियो में कोई कह रहा है की वो दूल्हे की बहन है. कोई दूल्हे की मौसी, भाभी, मामी कहता नजर आ रहा है. अंत में खुद राजा सामने आकर कहता नजर आ रहा है कि वो दुल्हा है.

सोनम ने अपने कथित प्रेमी से कराई थी राजा की हत्या!

मेघालय पुलिस का दावा है कि मेघालय में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम कथित रूप से शामिल थी. हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे. अधिकारियों ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों के जरिये पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई थी ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके.

पुलिस हिरासत में हैं सोनम समेत अन्य आरोपी

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस ने सोनम रघुवंशी समेत तीन अन्य आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया है. सभी फिलहाल मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में हैं. चारों आरोपी एक-दूसरे को पहले से अच्छी तरह जानते हैं. मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को लापता हो गए थे. राजा रघुवंशी का शव दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था. राजा की सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय के लिए रवाना हुए थे. इस हत्याकांड मामले की मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल विस्तार से तहकीकात कर रहा है.

Previous article प्रचंड गर्मी के बीच गन्ना सर्वे कार्य में बढ़ोतरी, 60 फीसदी गन्ना सर्वे कार्य पूरा
Next article 6.35 ग्राम स्मैक बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel