[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Raja Raghuvanshi Murder: राजा रघुवंशी की धारदार हथियार से की गई हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Raja Raghuvanshi Murder: राजा रघुवंशी की धारदार हथियार से की गई हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

0
Raja Raghuvanshi Murder: राजा रघुवंशी की धारदार हथियार से की गई हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Raja Raghuvanshi Post mortem report

Raja Raghuvanshi Murder: मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने बताया, मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी पत्नी शामिल थी, जिसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे. हत्या मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. डीजीपी ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये तीन लोगों में से दो मध्यप्रदेश के इंदौर और एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर का निवासी है. पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि सोमवार को मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी एसआईटी

रघुवंशी दंपत्ति मामले पर एसआईटी प्रमुख और एसपी (सिटी), ईस्ट खासी हिल्स, हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने बताया, ” चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें संबंधित अदालतों में पेश किया जाएगा. हम उन्हें शिलांग लाने के लिए उनकी ट्रांजिट रिमांड लेंगे. हमारी टीम गाजीपुर पहुंचने वाली है और सोनम को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर उसकी ट्रांजिट रिमांड लेगी.” गिरफ्तार किया गया पहला व्यक्ति आकाश राजपूत (19) उत्तर प्रदेश के ललितपुर से था. दूसरा विशाल सिंह चौहान (22) और तीसरा राज सिंह कुशवाहा (21) मध्यप्रदेश के इंदौर से था.

मेघालय के पर्यटन मंत्री ने 7 दिन के अंदर मामले को सुलझाने के लिए एसआईटी की तारीफ की

रघुवंशी दंपत्ति मामले पर मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा, “एसआईटी जांच के अनुसार मुख्य आरोपी सोनम है. वह तीन अन्य भाड़े के हत्यारों के साथ आई थी और उसने यूपी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है और उन्होंने अपराध कबूल कर लिया है. (अपराध) हथियार बरामद कर लिया गया है. कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी ने जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए भाड़े के हत्यारों को नियुक्त किया था…हम सात दिनों में मामले को सुलझाने के लिए विशेष जांच दल को बधाई देते हैं. मामले में चार आरोपी हैं, जिनमें सोनम रहगुवंशी मुख्य आरोपी है; अन्य आरोपी भाड़े के हत्यारे हैं – विशाल सिंह चौहान, राज सिंह और आनंद कुर्मी – सभी इंदौर के निवासी हैं.”

11 मई को राजा और सोनम की हुई थी शादी, दो जून को खाई में मिला शव

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे. वे 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचे. उनका स्कूटर 24 मई को शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई. राजा (29) और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को सोहरा इलाके के नोंगरियात गांव में एक ‘होमस्टे’ से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे. राजा का शव दो जून को गांव से 20 किलोमीटर दूर ‘वेइसाडोंग फॉल्स’ के पास एक खाई में मिला था. उनकी एक सोने की अंगूठी और चेन गायब थी, जिससे संदेह और बढ़ गया कि उनकी हत्या की गई. एक दिन बाद, पास में ही खून से सना एक चाकू मिला और दो दिन बाद दंपति द्वारा इस्तेमाल किए गए रेनकोट जैसा ही एक रेनकोट सोहरारिम और उस खाई के बीच मावकमा गांव में मिला, जहां रघुवंशी का शव पाया गया था.

सोनम के पिता ने अपनी बेटी को बताया 100 प्रतिशत बेगुनाह

सोनम के पिता ने अपनी बेटी के बेगुनाह होने का दावा किया है जबकि राजा के भाई ने कहा कि अगर सोनम दोषी पाई जाती है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा, ‘‘मेरी बेटी 100 प्रतिशत बेगुनाह है. हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेघालय पुलिस मेरी बेटी के बारे में गलत बयान दे रही है क्योंकि राजा रघुवंशी की हत्या के मामले के कारण राज्य सरकार की छवि खराब हो रही है.’’

Previous article Samastipur News:दर्जनों गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी से हो रही हैं प्रभावित
Next article Samastipur News:कुबौलीराम में दक्षिणी द्वार का हुआ उद्घाटन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel