[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Raja Raghuvanshi Murder Case: भरोसे के कत्ल का भयंकर अंजाम, तीन मांओं के नहीं थम रहे आंसू

Raja Raghuvanshi Murder Case: भरोसे के कत्ल का भयंकर अंजाम, तीन मांओं के नहीं थम रहे आंसू

0
Raja Raghuvanshi Murder Case: भरोसे के कत्ल का भयंकर अंजाम, तीन मांओं के नहीं थम रहे आंसू
Raja Raghuvanshi Murder Case sonam

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ मिलकर उनके हत्याकांड की साजिश को अमली जामा पहनाने के आरोपी राज कुशवाह की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां चुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. कुशवाह के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला शख्स है. अपने बेटे की खैरियत और परिवार के भविष्य की चिंताओं से जूझते हुए चुन्नी देवी बार-बार बदहवास हो जाती है. वह एक कमरे के किराये के घर में दीवारों पर चिपकी देवी-देवताओं की तस्वीरों के सामने दोनों हाथ जोड़ती हैं और बिलखते हुए प्रार्थना करती हैं,‘‘हे ईश्वर, मेरे बेटे को बचा लो’’. उनकी छोटी बेटी सुहानी उन्हें संभालने के जतन के दौरान उन्हें पानी पिलाने की कोशिश करती है, लेकिन वह पानी पीने से इनकार कर देती हैं.

आरोपी कुशवाह के परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं

कुशवाह के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं. उसका परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. यह परिवार इंदौर में किराये के छोटे-से घर में रहता है. चुन्नी देवी ने कहा,‘‘मेरा बेटा बेकसूर है. उसे फंसाया गया है. 20 साल का लड़का इतना बड़ा अपराध कैसे कर सकता है? मेरे पति के गुजर जाने के बाद वह हमारे घर में अकेला कमाने वाला है.’’

राजा की शव यात्रा में भी शामिल हुआ था कुशवाह

राजा रघुवंशी हत्याकांड के कथित षड़यंत्रकर्ता राज कुशवाह की मां ने कहा,‘‘मेरा बेटा राजा रघुवंशी की मौत से दु:खी था और उनकी शवयात्रा में भी गया था. शवयात्रा से लौटने के बाद वह बुरी तरह रो रहा था. मैंने उसे ढाढ़स बंधाया था कि सब ठीक हो जाएगा और अब रोने से क्या फायदा है.’’

प्रेमि राज के साथ सोनम ने राजा की हत्या कराई

मेघालय पुलिस के मुताबिक पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम (25) कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे. अधिकारियों ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया.

राजा रघुवंशी की मां का रो-रोकर बुरा हाल

मेघालय पुलिस के इस खुलासे के बाद राजा रघुवंशी के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई है. इस परिवार को लगता है कि सोनम ने उनके भरोसे का कत्ल किया है. राजा की मां उमा ने कहा, ‘‘शुरुआत में हमें यकीन नहीं हो रहा था कि मेरी बहू सोनम मेरे बेटे राजा की हत्या करा सकती है, लेकिन हमें इस बात पर धीरे-धीरे यकीन होता जा रहा है.’’ राजा रघुवंशी की हार चढ़ी तस्वीर के पास खड़ी उनकी मां गम और गुस्से के मिले-जुले जज्बात से गुजरते हुए पूछती हैं, “अगर सोनम को दूसरा लड़का पसंद था, तो उसने राजा से शादी से मना क्यों नहीं किया? उसने मेरे बेटे की जान क्यों ली?” उन्होंने बताया कि मेघालय में पति के साथ हनीमून मनाने जाने की योजना खुद सोनम ने बनाई थी. उमा ने कहा,‘‘मुझे पता नहीं था कि मेघालय से मेरा बेटा पार्थिव शरीर के तौर पर लौटेगा.’’

सोनम का परिवार भी है सदमे में

राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस के खुलासे के बाद सोनम का परिवार सदमे में है. सोनम की मां संगीता मीडिया से ज्यादा बातचीत की इच्छुक नहीं दिखीं. हालांकि, उन्होंने धीमे स्वर में कहा, ‘‘मेरी बेटी पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं अभी नहीं कह सकती कि राजा रघुवंशी के साथ मेघालय में क्या हुआ होगा?” उन्होंने मांग की कि उनके दामाद के हत्याकांड की विस्तृत जांच होनी चाहिए.

Previous article निगम ने संवेदकों को दिया वर्क ऑर्डर, गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करेंगे पदाधिकारी
Next article प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में छाया रहा नल-जल का मुद्दा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel