[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Raja Raghuvanshi Murder Case: जहां राजा का मर्डर हुआ सोनम रघुवंशी जाएगी वहां, जानें क्यों

Raja Raghuvanshi Murder Case: जहां राजा का मर्डर हुआ सोनम रघुवंशी जाएगी वहां, जानें क्यों

0
Raja Raghuvanshi Murder Case: जहां राजा का मर्डर हुआ सोनम रघुवंशी जाएगी वहां, जानें क्यों
Meghalaya honeymoon murder

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में आरोपी उसकी पत्नी सोनम और अन्य आरोपियों को मेघालय पुलिस मंगलवार को सोहरा ले जाएगी. पुलिस वहां घटना का नाटकीय रूपांतरण कर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेगी. राजा की 23 मई को पत्नी सोनम के साथ हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी. इस मामले में सोनम, उसके प्रेमी राज और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों को सोहरा क्यों ले जा रही है पुलिस

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि क्राइम सीन को दोबारा समझने के लिए सभी आरोपियों को सोहरा ले जाया जा रहा है. इसके लिए उन्हें सोहरा के एक एकांत पार्किंग स्थल और एक घाटी के ऊपर ले जाया जाएगा. राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास घाटी में मिला था. उसकी पत्नी सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और आत्मसमर्पण किया. पुलिस इस हत्याकांड की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है.

प्रेमी राज और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

इससे पहले पुलिस ने उसके कथित प्रेमी राज और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं और एसआईटी मामले की जांच कर रही है. डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार को कहा था कि एसआईटी मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है. नोंग्रांग ने  कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और भी है. यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिन के भीतर ही वह (सोनम) अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पाल ले.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी संभावित कोणों की जांच कर रहे हैं. पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को जोड़ा जा रहा है.’’

एक अधिकारी ने कहा कि एसआईटी ने असम पुलिस और कुछ अन्य राज्यों से भी सहायता मांगी है, जहां आरोपी व्यक्ति अपराध से पहले और बाद में रहे हैं.

Previous article Welcome To The Jungle की रिलीज पर छाए काले बादल, इस शॉकिंग वजह से रिलीज में होगी देरी
Next article Bihar News: छात्र संवाद में अजब-गजब शिकायतें सुन अधिकारी चौंके, गड़बड़ी को लेकर उठाई आवाज
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel