[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, 5,7 और 8 अप्रैल तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, 5,7 और 8 अप्रैल तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

0
पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, 5,7 और 8 अप्रैल तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
दिल्ली में बारिश के दौरान सड़क पर लोग, फोटो-पीटीआई

Rain Warning: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में बीते 24 घंटे में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी रहा. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के राज्य, खास तौर पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली पर अपना असर दिखा सकता है. इसका सबसे अधिक प्रभाव 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिल सकता है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

उत्तर-पश्चिमी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सबसे ज्यादा असर

उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे अधिक दिखाई देगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने के संकेत हैं. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में 7 से 10 अप्रैल के बीच बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है. हिमाचल प्रदेश में 5 और 6 अप्रैल, जबकि उत्तराखंड में 5 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दिल्ली से लेकर यूपी-पंजाब तक आंधी-बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है, जबकि हवा के झोंकों की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है.

झारखंड में बिगड़ेगा मौसम

भार मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक झारखंड में 5 से 7 अप्रैल के बीच ओलावृष्टि की संभावना है. इसके अलावा 7 और 8 अप्रैल को राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों में यह 70 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.

बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश

बिहार में 5, 7 और 8 अप्रैल को गरज-चमक और बारिश की संभावना है, जबकि 7 और 8 अप्रैल को ओलावृष्टि का भी खतरा बना हुआ है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 9 अप्रैल के बीच लगातार मौसम एक्टिव रह सकता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 और 9 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 7 और 8 अप्रैल को इन इलाकों में ओलावृष्टि और तेज आंधी ती संभावना है. ओडिशा में भी अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो इस सप्ताह मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. मराठवाड़ा में भी आज (5 अप्रैल) को ऐसा ही मौसम रह सकता है. जबकि गुजरात में 8 अप्रैल को फिर गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है.

दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी

दक्षिण भारत में भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा. केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में 5 से 8 अप्रैल तक गरज-चमक, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. केरल और माहे में 5 से 7 अप्रैल तक लगातार बारिश हो सकती है. वहीं, 8 अप्रैल को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी 5 से 8 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Also Read: Weather Forecast : दिल्ली-यूपी का मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Previous article स्ट्रेस से हैं परेशान तो आज ही शुरू करें ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स
Next article पेट्रोल-डीजल रेट लेटेस्ट अपडेट, जानें 5 अप्रैल को आपके शहर में क्या है कीमत?
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel