[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Warning: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भयंकर बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

Rain Warning: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भयंकर बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

0
Rain Warning: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भयंकर बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी
Rain Warning: 48 घंटे में बदल सकता है मौसम का मिजाज

Rain Warning: देश के कई इलाकों में अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके असर से केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश हो सकती है.

बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटों के दौरान बन सकता है डिप्रेशन

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया ‘सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर स्थित है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अवदाब क्षेत्र में तीव्र होने की संभावना है. एक ऊपरी वायु साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है. “इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक डिप्रेशन के रूप में केंद्रित होने की संभावना है.”

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रा प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, यनम समेत कई और इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक 20 से 24 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, 20 से 24 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक, 20 से 24 अक्टूबर के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 21 से 22 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक,; 21 से 26 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे; 20 से 25 अक्टूबर के दौरान रायलसीमा, 23 से 25 अक्टूबर के दौरान तेलंगाना, 20 से 23 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, 22 से 24 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे 23 से 24 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, 20 से 23 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 22 से 25 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में बहुत भारी बारिश हो सकता है. कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 21 और 24 से 26 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं 20 से 24 अक्टूबर के दौरान ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटे की हो सकती है. 21 से 23 अक्टूबर के दौरान मध्य प्रदेश और विदर्भ में और 20 से 24 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की संभावना है.

उत्तर और पश्चिम भारत में गरज के साथ पड़ेंगे छींटे

आईएमडी का अनुमान है कि अगले 2 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 21 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

Previous article पति के खिलाफ पत्नी ने भरा नामांकन का पर्चा, बिहार में इस सीट पर दिलचस्प भिड़ंत
Next article SanDisk Creator Phone SSD: सिर्फ क्रिएटर्स ही नहीं, आम यूजर्स के लिए भी शानदार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel