[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अगले 48 घंटे में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा

अगले 48 घंटे में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा

0
अगले 48 घंटे में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Rain Warning:  फरवरी महीने के दूसरे हफ्ते में भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. नार्थ इंडिया के पहाड़ी और मैदानी इलाों में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 48 घंटे में दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. देश के बाकी हिस्सों में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 9 से 11 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी  की संभावना है. साथ ही 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से जोरदार बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

कितना रह सकता है न्यूनतम तापमान?

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. उसके बाद अगले 2 दिनों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है.
  • अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना कम है. उसके बाद अगले 4 दिनों तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.
  • अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना कम है. उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.
  • अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना कम है. उसके बाद अगले 2 दिनों तक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आएगी. उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है.
  • देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना कम है.

घने कोहरे, कोल्ड डे की चेतावनी

भारत मौसम विभाग विभाग के मुताबिक 10 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड में भी 10 फरवरी तक कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 10 फरवरी उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है; बिहार और असम और मेघालय में 9 फरवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है.

Previous article गलत ढंग से मुआवजा भुगतान मामले में एक गिरफ्तार
Next article अहराव में 18 दिनों से 10 से अधिक फूंस व खपड़ैल घरों में लग चुकी है आग
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel