[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 25, 26, 27, 28,29 और 30 मार्च तक आंधी-बारिश, दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

25, 26, 27, 28,29 और 30 मार्च तक आंधी-बारिश, दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

0
25, 26, 27, 28,29 और 30 मार्च तक आंधी-बारिश, दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
बारिश-बर्फबारी के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी, फोटो- पीटीआई

Rain Warning: लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी हिस्सों में भी इस सप्ताह कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय समेत कई और राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है, कहीं-कही भारी बारिश की भी संभावना है.

उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है. 28 से 30 मार्च के दौरान भी इन क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है, और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के बीच हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी का नया दौर शुरू होने की संभावना है. उत्तराखंड में 27 मार्च को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा 29 और 30 मार्च को भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

पंजाब हरियाणा और दिल्ली में बारिश की संभावना

26, 28 और 30 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इन क्षेत्रों में हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में तल्ख हो सकते हैं मौसम के तेवर

मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 25, 27 और 28 मार्च को बारिश की संभावना है. इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 25 और 28 मार्च को गरज, बिजली और 30 से 50 kmph की गति से हवा चल सकती है.
असम और मेघालय के साथ साथ अरुणाचल प्रदेश में 27 और 28 मार्च को और नागालैंड में 28 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी भारत में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 से 29 मार्च, बिहार और ओडिशा में 27 और 28 मार्च, झारखंड में 27 और 28 मार्च को गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 मार्च को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के साथ तेज़ आंधी की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 26 और 27 मार्च, पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 और 28 मार्च को गरज, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है.

पश्चिमी भारत में बारिश और बिजली की संभावना

मध्य महाराष्ट्र में 25 से 26 मार्च के दौरान, मराठवाड़ा में 25 मार्च को गरज और बिजली के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज, बिजली कड़कने और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है.

Also Read: 28 से 31 मार्च तक तेज बारिश और तूफान का खतरा, इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

Previous article षष्ठी पर निकली भव्य शोभायात्रा, अन्नदा चौक पर लाठी खेल का प्रदर्शन
Next article रामनवमी पर डीजे नहीं बजाने की दिलायी शपथ
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel