देशभर में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट

Rain And Heat Wave Alert: देश में 21 से 23 अप्रैल के बीच मौसम का दोहरा असर देखने को मिलेगा. एक ओर कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

By Pritish Sahay | April 20, 2026 10:38 PM

Rain And Heat Wave Alert: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा के कई इलाकें में 21 से 23 अप्रैल के दौरान लू का असर रह सकता है.

देशभर में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट 7

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा. हरियाणा का नारनौल राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Heat wave alert

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा. बठिंडा राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Heatwave alert

पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा. असम और मेघालय में 21 अप्रैल को भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने और तूफान की चेतावनी दी गई है.

देशभर में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट 8

झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्य के कई इलाकों 21 से 23 अप्रैल के दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Rain warning

दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा. तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग दिनों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा.

Rain alert