[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Alert: बढ़ती गर्मी के बीच इन राज्यों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में अलर्ट

Rain Alert: बढ़ती गर्मी के बीच इन राज्यों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में अलर्ट

0
Rain Alert: बढ़ती गर्मी के बीच इन राज्यों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

Rain Alert: उत्तर भारत में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. बीते रविवार को कई राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया. दिल्ली में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जो इस मौसम के औसत से काफी ज्यादा है और पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह के सबसे गर्म दिनों में शामिल है. हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में लू जैसे हालात भी देखने को मिले. इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव हो सकता है. इसके असर से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

पश्चिमी हिमालय में नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. शिमला मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में से छह जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 11 और 12 मार्च को इन जिलों में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है.

कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 10 से 12 मार्च के बीच ऊंचे इलाकों में कई जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल और अनंतनाग के कुछ ऊंचे क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 से 17 मार्च के बीच भी ऊंचे पहाड़ी इलाकों में छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है. विभाग के अनुसार 9 से 12 मार्च के बीच कई स्थानों पर दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

पहाड़ी राज्यों में बढ़ी गर्मी

बदल रहे मौसम में पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और भुंतर में तेज लू दर्ज की गई, जबकि सुंदरनगर में भी लू जैसे हालात महसूस किए गए. राज्य के अधिकांश मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. शिमला मौसम कार्यालय ने सोमवार को कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में लू चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, कश्मीर में भी रविवार को दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया. यहां तापमान सामान्य से 9.4 से 10.7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.6 डिग्री अधिक है.

राजस्थान में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

राजस्थान में भीषण गर्मी ने तेजी से दस्तक दे दी है. राज्य के दो स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि कई अन्य इलाकों में भी पारा इसके करीब दर्ज किया गया. झुंझुनू जिले का पिलानी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा. भारत मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गर्म मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

पंजाब और हरियाणा में भी बढ़ी गर्मी

पंजाब और हरियाणा में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है. हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से छह डिग्री अधिक था, जबकि नारनौल में तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत से पांच डिग्री अधिक है. करनाल में 31.6 डिग्री, गुरुग्राम में 34.3 डिग्री और भिवानी में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Also Read: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 19 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

Previous article बिजली बकायेदारों पर विभाग सख्त, पांच हजार से अधिक बकाया पर कटेगा कनेक्शन
Next article प्रिंस खान गैंग को बर्बाद करने की तैयारी, बोकारो DIG ने दिये फरार शूटरों को दबोचने के सख्त निर्देश
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel