[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 28 से 31 मार्च तक तेज बारिश और तूफान का खतरा, इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

28 से 31 मार्च तक तेज बारिश और तूफान का खतरा, इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

0
28 से 31 मार्च तक तेज बारिश और तूफान का खतरा, इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
बारिश और तूफान का खतरा, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: 28 से 31 मार्च के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसे बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का समर्थन मिल रहा है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के अवशेष भी 2 से 3 दिन बाद पूर्वी भारत पहुंचेंगे, जिससे प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी. 28 से 31 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में फिर से तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और भूस्खलन का खतरा भी हो सकता है.

जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों में बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत में भी मौसम के तेवर इस सप्ताह तल्ख रह सकते हैं. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है. 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

पंजाब से लेकर राजस्थान,बिहार-झारखंड में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश होने की संभावना है. वहीं 28 मार्च को राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा, 24 से 27 मार्च के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की आशंका है. वहीं, 26 और 27 मार्च को बिहार में बारिश हो सकती है, जबकि 27 और 28 मार्च को झारखंड और ओडिशा में बारिश की संभावना है.

Previous article विजय कुमार बने सनातन बोर्ड परिषद के सह-कोऑर्डिनेटर
Next article लापता पोते का शव देख दादा की भी गयी जान
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel