[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 7 से 10 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, 70 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD का अलर्ट

7 से 10 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, 70 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD का अलर्ट

0
7 से 10 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, 70 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD का अलर्ट
कई राज्यों में पूरे सप्ताह बारिश की संभावना, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: इस सप्ताह देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. उत्तर-पश्चिमी भारत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं, जिनका सबसे अधिक असर 7 और 8 अप्रैल को दिख सकता है. इन मौसमी सिस्टम के कारण पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और कई जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है.

पहाड़ी राज्यों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 7 से 10 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम फिर से एक्टिव हो सकता है. इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं का दौर फिर से शुरु हो सकता है. आईएमडी के मुताबिक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक हवा की रफ्तार पहुंच सकती है. 7 अप्रैल को कश्मीर घाटी में और 8 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क फिसलन, विजिबिलिटी कम होने और यात्रा प्रभावित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं.

पंजाब से लेकर दिल्ली-यूपी तक बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश के साथ तेज हवा और हवा के झोंके आने की संभावना है. यहां हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी पर्ति घंटा तक पहुंच सकती है. वहीं, झोंकों के साथ हवा की गति 70 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. इसके अलावा 7 और 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.

असम से लेकर अरुणाचल प्रदेश में बारिश-आंधी का दौर

पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक मौसम का मूड बिगड़ा रह सकता है. इस दौरान गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक की तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है. यानी पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में कई दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा. आईएमडी के मुताबिक 7, 9 और 12 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 8 और 12 अप्रैल को असम और मेघालय में और 9 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

झारखंड, बिहार, ओडिशा और बंगाल में तेज हवा की संभावना

8 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 7 और 8 अप्रैल को झारखंड, 8 अप्रैल को बिहार, 7 से 8 अप्रैल के दौरान ओडिशा में गरज के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है.
वहीं 7 और 8 अप्रैल को बिहार और झारखंड में ओले गिरने की भी संभावना है.

मध्य भारत में गरज चमक के साथ तेज हवा

मध्य भारत (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में अगले 3 से 4 दिनों तक गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 10 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी मौसम एक्टिव रहेगा. 7 से 9 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा 9 और 10 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक, 8 अप्रैल तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज हवा का दौर जारी रह सकता है.

Previous article धर्म और मानवता के रक्षक, गुरु तेग बहादुर जयंती पर यहां से भेजें बधाई संदेश
Next article Triumph 350cc रेंज लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी ज्यादा स्मूद राइडिंग
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel